Breaking News :
>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

नगर पालिका नैनीताल अब की पालिका की भूमि और आवासों में अवैध रूप से काबिज लोगों से भी वसूलेगी किराया

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, नैनीताल। नगर पालिका नैनीताल अब अपनी आय बढ़ाने के लिए पालिका की भूमि और आवासों में अवैध रूप से काबिज लोगों से भी किराया वसूलेगी। आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास कराकर इसे जल्द लागू करने की योजना है। नई दुकानों का निर्माण, फड़ कारोबारियों से शुल्क वसूली, सर्किल रेट पर कर वसूली समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव भी बैठक में रखे जाएंगे।

नगर पालिका नैनीताल लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रही है। कोरोना और लॉकडाउन ने यह समस्या और बढ़ा दी। कर्मियों के वेतन व पेंशन भुगतान करने तक का संकट खड़ा हो गया। शासन से अतिरिक्त ग्रांट मांगकर कर्मियों को वेतन का भुगतान किया गया, लेकिन अब पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी ने बताया है कि पालिका आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों और भूमि पर भवन निर्माण कर चुके लोगों से किराया वसूलने की योजना है। यह प्रस्ताव 19 मार्च को बोर्ड बैठक में रखा जाएगा।

मल्लीताल पंत पार्क में फड़ लगाने वाले कारोबारियों को अब शुल्क भी देना होगा। उक्त स्थान से कारोबारियों को वेंडर जोन में विस्थापित करने की कवायद की जा रही है। 121 लोग ही फड़ लगाएं, इसके पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल कारोबारियों को विस्थापित करने तक पार्क में फड़ लगाने के लिए उनसे रोजाना शुल्क वसूला जाएगा।

पालिका आवासों में वर्षों से पालिका व अन्य विभागों के पूर्व कर्मचारी काबिज हैं। कई प्रयासों के बाद भी पालिका इन भवनों से न तो इन कब्जेदारों को हटा पाई है और न ही इनसे किराए के रूप में पालिका को कोई आमदनी होती है। पालिका की भूमि पर कई लोगों ने भवनों का निर्माण तक कर लिया है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि पालिका भवनों पर करीब 545 कब्जेदार हैं, जिसका मामला कोर्ट में लंबित है। इन कब्जेदारों से किराया वसूलकर आय बढ़ाने की कवायद की जाएगी।

भोटिया मार्केट के पीछे स्थित पालिका बाजार में कुछ खाली स्थान है, जहां नई दुकानें बनाने की भी योजना है। अंडा मार्केट क्षेत्र में भी दुकानों का निर्माण करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!