Breaking News :
>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द>>सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा>>मसूरी गोलीकांड के शहीद राज्य आंदोलनकारियों का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा- मुख्यमंत्री>>अहमदाबाद की धनगौरी बरोलिया ने सीएम धामी को भावुक पत्र के साथ भेजी राखी>>सेवा का अधिकार आयोग के आयुक्त बने दीपेन्द्र चौधरी, मुख्य सचिव ने दिलाई पद की शपथ>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश
मनोरंजन

अक्षय कुमार ने मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की नई रिलीज डेट का ऐलान करके फैंस को तोहफा दिया

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार। बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी रविवार, 14 मार्च 2021 को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके फैंस और बॉलीवुड के कई सितारे खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं अपने जन्मदिन पर रोहित शेट्टी ने फैंस को खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी बहुचर्चित फिल्म सुर्यवंशी की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है।

इस बात की जानकारी खुद रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म सूर्यवंशी का एक टीजर साझा किया है। इस टीजर के साथ उन्होंने बताया है कि फिल्म सूर्यवंशी 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म से जुड़ा यह टीजर काफी अलग है। इसमें फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से लेकर लॉकडाउन के कारण सूर्यवंशी की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने तक की झलकियों को दिखाया गया है।

वहीं टीजर के आखिरी में फिल्म सूर्यवंशी में अक्षय कुमार, अजय देवगन और रणवीर सिंह का एक्शन अंदाज भी दिखाया गया है। जिसके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म सूर्यवंशी के नए टीजर की शुरुआत में लिखा है, ‘एक साल पहले 2 मार्च 2020 को सुर्यवंशी का ट्रेलर लॉन्च किया गया था और हमारे प्यारे दर्शकों ने इसे प्यार से देखा। लेकिन क्या हम जानते थे कि क्या आ रहा था। दुनिया में अचानक ठहराव आ गया। हमें अपनी फिल्म की रिलीज को स्थगित करते हुए एक बयान जारी करना पड़ा। लेकिन हमने अपने दर्शकों से वादा किया कि समय सही होने पर सुर्यवंशी वापस सिनेमाघरों में आएगी। हम जानते हैं कि एक साल हो गया है लेकिन एक वादा तो वादा होता है। आ रही है पुलिस, दुनिया भर के सिनेमाघरों में 30 अप्रैल को होगी रिलीज’।

सोशल मीडिया पर सुर्यवंशी का यह टीजर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स और फिल्म से जुड़े कलाकारों के फैंस टीजर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर सुर्यवंशी के लिए अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। गौरतलब है कि अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। सिनेमा प्रेमी और अभिनेता के फैंस उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

 विदित रहे कि फिल्म सुर्यवंशी पिछले साल मार्च में रिलीज होने वाली थी। निर्माता करण जौहर ने इसका एलान 2019 में ट्विटर पर किया था कि फिल्म 24 मार्च को रिलीज होगी। मगर, 2020 मध्य मार्च से कोरोना वायरस महामारी की वजह से सिनेमाघर बंद होने लगे थे और फिल्म के मेकर्स ने सुर्यवंशी की रिलीज स्थगित कर दी। कई बड़ी फ़िल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज हुईं, मगर सूर्यवंशी के कैनवास को देखते हुए मेकर्स ने इसे सिनेमाघरों में ही रिलीज करने का फैसला किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!