Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

महाराज ने की पीएम मोदी से मुलाकात

[highlight]”काशी से बनारस” लिखा अंग वस्त्र व “कालडी से केदार” पुस्तक भी भेंट की[/highlight]

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बेस्तू वरस (गुजराती में नव वर्ष) की शुभकामनायें भी दी।

केदारनाथ में पूजा अर्चना और विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल्ली रवाना होने से पूर्व शुक्रवार को प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उनसे शिष्टाचार भेंट की।

जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें बेस्तू वरस (गुजराती में नव वर्ष) की शुभकामनायें देते हुए मुकेश नौटियाल द्वारा लिखित “कालडी से केदारनाथ” पुस्तक भी भेंट की। इस पुस्तक में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन से संबंधित कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी के साथ साथ उनकी केरल से केदारनाथ तक की यात्रा का वर्णन किया गया है।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने प्रधानमंत्री मोदी को बनारस के बुनकर द्वारा बनाया गया एक अंग वस्त्र जिस पर “काशी से बनारस” लिखा है भी भेंट किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अंग वस्त्र बनाने वाले बुनकर की इच्छा थी कि उसके बनाये अंग वस्त्र को पीएम मोदी धारण कर एक फोटो खिंचवायें और वह फोटो उसे भेजी जाये। बुनकर की इच्छा के मुताबिक उन्होंने अंग वस्त्र धारण कर उसमें फोटो भी खिंचवाया। इस फोटो को अब बुनकर को भी भेजा जाएगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.