Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का केदारनाथ धाम से है बेहद लगाव व आस्था

  • हेलीपैड पर पहुँचने के बाद प्रधानमंत्री पैदल ही मंदिर के लिए निकल पड़े।
  • पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहद लगाव है। वे कई बार अपने इस लगाव को जाहिर भी कर चुके हैं। केदारनाथ धाम से भी पीएम मोदी की अगाध आस्था है। वे कई बार बाबा केदार के दर आकर उनका आशीर्वाद ले चुके हैं। अब एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी बाबा केदार के दर पर पहुंचे हैं।

केदारनाथ धाम पहुँचकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंदिर गर्भ गृह में पहुँचकर पूजा-अर्चना की। मंत्रोच्चार के बीच प्रधानंत्री ने बाबा केदार का आशीर्वाद लिया और विश्व शांति की कामना की।

दीपावली के ठीक एक दिन बाद गोवर्धन पूजा के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह-सुबह केदारनाथ धाम पहुँचे। हेलीपैड पर पहुँचने के बाद वे पैदल ही मंदिर के लिए निकल पड़े। हेलीपैड पर ऑल टेरिन वाइकल भी रखा गया था, लेकिन वह पैदल ही पहुंचे।

उनके दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर तमाम इंतजाम बेहद पुख्ता हैं। धाम भव्य रूप में नजर आ रहा है। मंदिर को दस कुंतल फूलों से सजाया गया है। पीएम मोदी धाम में करीब तीन घंटे रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत है। केदारनाथ धाम में चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान खड़े हैं, जो हर स्थिति पर नजर बनाए और चेकिंग अभियान चलाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां आदि शंकराचार्य की मूर्ति का अनावरण किया। इसके साथ ही वे कई अन्य योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर सभी बेहद उत्साहित हैं।

केदारनाथ धाम भगवान शिव की पावन स्थली है। प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक केदारनाथ धाम में भगवान शिव लिंग रूप में विराजमान हैं। इसका उल्लेख स्कंद पुराण के केदार खंड में भी हुआ है। यहां पहुंचने वाले श्रद्धालु कण-कण में भगवान शिव की उपस्थिति की अनुभूति करते हैं।

मान्यता है कि पांडवों के वंशज जन्मेजय ने यहां इस मंदिर की स्थापना की थी। मंदिर का निर्माण कत्यूरी शैली में हुआ है। बाद में आदि शंकराचार्य ने इसका जीर्णोद्धार कराया। वर्ष 2013 में आई आपदा के बाद केंद्र सरकार इसके पुनर्निर्माण कार्यों में जुटी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!