Breaking News :
>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

किसान नेताओं ने 9 नवंबर को बुलाई अहम बैठक, हो सकता है कोई अहम फैसला

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को आगामी 26 नवंबर को एक साल पूरे रहे हैं। इस बीच आंदोलन के एक साल पूरे होने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा समेत अन्य किसान संगठनों ने सक्रियता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे धरना प्रदर्शन के मद्देनजर किसान नेताओं ने एक अहम बैठक अगले सप्ताह 9 नवंबर को बुलाई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बार्डर (कुंडली बार्डर) पर बुलाई गई 9 नवंबर की बैठक में आंदोलन को लेकर कोई निर्णायक फैसला हो सकता है। किसान आंदोलन को तेज करने की दिशा में कई बड़े एलान भी कर सकते हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, यह अहम बैठक आगामी 9 नवंबर को सिंघु बार्डर पर दोपहर में होगी। ऐसे में अगर भारत बंद जैसा फैसला लिया गया तो दिल्ली-एनसीआर के लाखों लोगों की मुसीबत फिर बढ़ेगी

किसान आंदोलन का एक साल हुआ पूर्ण

प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर संयुक्त किसान मोर्चा देश व्यापी बंद का भी ऐलान कर सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा चाहता है कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में जल्द ही तेजी आए। यह भी कहा जा रहा है कि यही वजह है कि किसान आंदोलन की अगुवाई कर रहे संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से 9 नवंबर को अहम फैसला लेने के संकेत मिले हैं। इससे पहले किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने भी आंदोलन के तेज होने का दावा किया है।

उधर, संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब और हरियाणा के अलावा यूपी से भी कुछ संख्या में किसान दिल्ली-एनसीआर के बार्डर पर पहुंचे हैं। संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के मुताबिक, धान की फसल की कटाई के ढलान पर होने के साथ ही बार्डर पर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या में इजाफा होना तय है। मोर्चा के अहम नेता गुरनाम सिंह चढ़ूनी का कहना है कि यूपी और पंजाब के स्थानीय नेताओं का दबाव है कि आंदोलन को और तेजी प्रदान की जाए।

विदित रहे कि पिछले साल लाए गए तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-एनसीआर के चारों बार्डर पर पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों के किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनों का कहना है कि जब तक तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को पूरी तरह से केंद्र सरकार वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!