Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराज को पुनः कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दिये जाने पर बधाई देने वालों का दिनभर लगा रहा तांता

  • भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दी शुभकामनायें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड सरकार में सतपाल महाराज को पुनः कैबिनेट मंत्री की जिम्मेदारी दिये जाने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनायें देने वालों का आज दिन भर तांता लगा रहा।

[box type=”shadow” ][/box]

उत्तराखंड की तीरथ सिंह रावत सरकार में सतपाल महाराज को पुनः कैबिनेट मंत्री बनाये जाने से उत्साहित समर्थकों, क्षेत्रीय जनता और शुभचिंतकों का आज सुबह से ही उनके निजी एवं सरकारी आवास पर बधाई और शुभकामनायें देने वालों का तांता लगा रहा। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज आज भी पूर्व की भांति प्रातः जागने के बाद नित्य क्रियाओं से निर्वित्त होने और पूजा-अर्चना के पश्चात अपने निजी आवास 13 मुन्सफिल रोड पर अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल एवं अन्य स्थानों से उन्हें बधाई देने आये लोगों से मिलने में व्यस्त रहे। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी सतपाल महाराज के आवास पर पहुँच कर पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ-साथ उन्हें कैबिनेट मंत्री बनने पर बधाई दी।

[box type=”shadow” ]कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने लगभग 11 बजे उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा राजभवन में आयोजित बसन्तोत्सव-2021 के उद्घाटन में राज्यपाल महोदया के साथ भी प्रतिभाग किया।[/box]

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राजभवन से लगभग 1 बजे अपने सरकारी आवास/कार्यालय 17, सुभाष रोड़ पर पहुँचे, जहाँ पहले से ही प्रतिक्षा कर रहे उनके शुभचिंतकों, क्षेत्रवासियों, सामाजिक संगठनों से जुड़े अनेक लोगों ने उनसे भेंट कर कैबिनेट मंत्री बनने उन्हें शुभकामनायें दी। इस दौरान गढ़वाल सभा के अध्यक्ष रोशन धस्माना के साथ आये एक प्रतिनिधिमंडल ने भी सतपाल महाराज से मुलाकात कर कैबिनेट मंत्री बनने पर उन्हें बधाई दी।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी, सतपाल महाराज, मा० कैबिनेट मंत्री,
उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!