Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

किसान सोशल आर्मी ने टिकरी सीमा पर किया एक स्थायी आश्रय स्थल का निर्माण, 1000-2000 तक और निर्माण की तैयारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार। तीनों कृषि कानूनों की रद कराने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई किसानों का धरना-प्रदर्शन सिंघु, टीकरी, शाहजहांपर और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। लगातार घटती संख्या के बीच शनिवार को भी चारों बॉर्डर पर किसान जमा हैं और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा सोनीपत में जीटी रोड पर पक्का निर्माण करने के बाद अब टीकरी बॉर्डर पर भी ऐसा ही नजारा सामने आया है। यहां पर किसान सोशल आर्मी स्थायी निर्माण बना लिया है और कई जगहों पर जारी है। इस निर्माण को लेकर किसान सोशल आर्मी से जुड़े अनिल मलिक का कहना है कि यहां पर निर्मित घर पक्के तौर पर मजबूती के साथ बनाए गए हैं, जैसे कि प्रदर्शनकारी  किसानों के हौसले हैं। अनिल मलिक ने बताया है कि टीकरी बॉर्डर पर अब तक 25 पक्के घर बना दिए गए हैं। 1000-2000 तक और घर इसी तरह बनाए जाएंगे।

सोनीपत स्थित जीटी रोड पर भी पंजाब की किसान जत्थेबंदी के नेता मनजीत राय भी स्वीकार किया है कि उनकी जत्थेबंदी यहां पर पक्का निर्माण करा रही है। मनजीत ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में हिम्मत है तो इसे रोककर दिखाए। मनजीत राय ने तो यहां तक कहा है कि तीनों नए कृषि कानूनों से जितना हमारा नुकसान होगा, उसकी भरपाई यहीं से करके जाएंगे। हमारा जितना नुकसान होगा, उतना हम यहां कब्जा करके बैठ जाएंगे और प्लॉट भी काटेंगे। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड की पानीपत-दिल्ली लेन पर मुख्य मंच से थोड़ा आगे ईंट-सीमेंट से कमरे बनाए जा रहे हैं। अभी नींव पर काम चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आंदोलनकारियों के लिए रैन बसेरे की तर्ज पर कमरे बनाए जा रहे हैं। चारों ओर से मोटी दीवार और ऊपर पराली की छत बनाने की तैयारी है। वहीं, जीटी रोड पर चल रहे पक्का निर्माण को रुकवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों की भी उन्होंने नहीं मानी। पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ देर के लिए निर्माण अवश्य रुका, लेकिन उनके जाने के बाद फिर शुरू हो गया। निर्माण कार्य की गति इतनी तेज है कि एक ही दिन में कमरे की दीवार करीब आठ फुट खड़ी कर दी गई है। अब आंदोलनकारी इसे डबल स्टोरी बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, निर्माण रुकवाने पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार की मानें तो सड़क पर निर्माण अवैध है। फिलहाल काम बंद करवा दिया गया है। शनिवार को बातचीत कर अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!