Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC में हुए शामिल, BJP की नीति पर उठाया सवाल

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 मार्च 2021, शनिवार। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों में हलचल जारी है। इस क्रम में पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिंह ने तृणमूल कांग्रेस से हाथ मिला लिया। उन्होंने भाजपा पर हमला किया और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी। वहीं भाजपा  केंद्रीय चुनाव समिति राज्य में उम्मीदवारों की सूची पर मंथन के लिए मीटिंग कर रही है।  बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए  BJP  उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘चुनाव के शुरुआती चरणों के लिए हमने उम्मीदवारों का चयन कर लिया। हम तीसरे चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करेंगे। लोग ममता बनर्जी के ‘विसर्जन’ के लिए तैयार हैं।’

  • पूर्व भाजपा नेता यशवंत सिन्हा TMC भवन पहुंचे। आज वे तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। यशवंत सिन्हा ने कहा, ‘अटल जी के समय में BJP सर्वसम्मति से काम करने की नीति अपनाती थी लेकिन आज की सरकार कुचलने और जीत हासिल करने की नीति अपना रही है। अकाली, बीजद ने भाजपा का साथ छोड़ दिया। आज भाजपा के साथ कौन है ?’
  • नंदीग्राम में ममता बनर्जी को लगी चोट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा, ‘राज्य में लोग बहुत सारे तरीके अपनाते हैं। ममता बनर्जी की पार्टी टूट रही है, अब उनके पास स्टार प्रचारक भी नहीं हैं। वो घबराई हुई हैं, नए-नए तरीके ढूंढ कर लोगों की सहानुभूति पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।’
  • इससे पहले यहां होने वाले प्रथम चरण के चुनाव में 30 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के बाद भाजपा, तृणमूल कांग्रेस, टीएसी और कांग्रेस के प्रत्याशियों का पर्चा खारिज कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, कुल 222 उम्मीदवारों ने 27 मार्च को होने वाले पहले चरण के मतदान के लिए अपना नामांकन दाखिल किया जिसमें से 16 के नामांकन पत्र अवैध पाए गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!