Breaking News :
>>अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जनपद देहरादून में एसआईआर कार्यों की विधानसभावार समीक्षा की>>देहरादून में आधार नामांकन से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया सफल आयोजन>>कूड़ा उठान एवं निस्तारण कार्यों की माइक्रो स्तर पर की जाएगी निगरानी : डॉ० आशीष चौहान>>देहरादून के 116 परीक्षा केंद्रों पर होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा, 46350 अभ्यर्थी होंगे शामिल>>प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु से ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने की शिष्टाचार भेंट>>कोट और देवल में फूलों व सब्जियों की खेती से बदलेगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था- जिलाधिकारी>>अनिष्ट होने का भय दिखाकर पूजा पाठ के नाम पर आभूषण ठगने वाला ठग बाबा आया दून पुलिस की गिरफ्त में>>बार-बार खाली पेट डकार आना कहीं किसी बीमारी का संकेत तो नहीं? जानिए इसके कारण>>दालचीनी की व्यावसायिक खेती को बढ़ावा देगा अंतरराष्ट्रीय सेमिनार- गणेश जोशी>>गंगा में डूबे गाजियाबाद के युवक का शव पांच दिन बाद बरामद>>12 जून को रिलीज होगा ‘धमाल 4’ का ट्रेलर, अजय देवगन ने शेयर की जानकारी>>राज्य और राष्ट्रीय महत्व की परियोजनाओं में देरी नहीं होगी बर्दाश्त- डीएम चौहान>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा प्रहार, जीएमएस रोड और शिमला रोड के दो निर्माण सील>>सीएम घोषणाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डीएम ने दिए कड़े निर्देश>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं बॉलीवुड अभिनेत्री एवं बीजेपी सांसद किरण खेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और बीजेपी सांसद किरण खेर एक प्रकार के ब्लड कैंसर से जूझ रही हैं। पिछले कुछ महीनों से उनका इलाज मुंबई में चल रहा है। अनुपम खेर ने गुरुवार को इसकी पुष्टि सोशल मीडिया के ज़रिए की और बताया कि किरण की सेहत अब कैसी है। किरण खेर ने 2009 में भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की थी। 2014 में बीजेपी के टिकट पर चंडीगढ़ से लोकसभा चुनाव जीतकर वो संसद पहुंची। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी वो अपनी सीट बचाने में कामयाब रहीं।

अनुपम ने ट्विटर पर एक नोट साझा किया, जिसमें कहा गया, अफ़वाहों से किसी का भला नहीं होता, इसलिए सिकंदर और मैं आपको सूचित कर रहे हैं कि किरण को मल्टीपल माएलोमा हुआ है, जो एक प्रकार का ब्लड कैंसर है। अभी उनका इलाज चल रहा है और हमें यक़ीन है कि वो पहले ज़्यादा मजबूत होकर बाहर आएंगी। हम ख़ुशकिस्मत हैं कि उनका इलाज कुछ बेहतरीन डॉक्टर्स कर रहे हैं। वो हमेशा से जुझारू रही हैं और मुश्किलों से सीधे टकराती हैं। उन्हें कई लोग दिल से प्यार करते हैं। इसलिए प्यार भेजते रहिए। उन्हें दिल और दुआओं में रखिए। वो रिकवरी के रास्ते पर हैं। उन्हें प्यार और सहारा देने के लिए सभी का शुक्रिया।

विदित रहे कि बुधवार को चंडीगढ़ में बीजेपी नेता अरुण सूद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किरण खेर की सेहत के बारे में सूचना दी थी। उन्होंने कहा था कि वो पिछले कुछ वक़्त से गंभीर रूप से बीमार चल रही हैं, इसलिए राजनीतिक गतिविधियों से दूर हैं। इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि किरण को ब्लड कैंसर हो गया है, जिसके बाद गुरुवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी पुष्टि की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!