Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
ताज़ा खबरेंदेश

श्रीनगर के नौगाम में भाजपा नेता अनवर खान के घर पर हुआ आतंकी हमला, पुलिसकर्मी शहीद

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2021, गुरूवार, श्रीनगर। श्रीनगर के नौगाम इलाके के अरीबाग मुहल्ले में रहने वाले भाजपा नेता के घर आतंकियों ने अचानक से हमला बोल दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अरीबाग इलाके में रहने वाले भाजपा नेता अनवर खान के घर आतंकवादियों ने अचानक से हमला किया। गोलियां बरसाते हुए आतंकियों ने घर में प्रवेश करने का प्रयास किया। घर के बाहर बनी गार्ड पोस्ट में मौजूद पुलिसकर्मी रमीज राजा इस गोलीबारी में घायल हो गया। भाजपा नेता हमले के वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। आतंकवादी पुलिसकर्मी को गोली मारने के बाद उसकी राइफल लेकर वहां से फरार हो गए। इस हमले में घायल पुलिसकर्मी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया जहां जख्मों का ताव न सहते हुए उसने दम तोड़ दिया। इस बीच हमले की जानकारी मिलते ही पुलिस व सेना के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने हमलावरों को तलाशने के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

विदित रहे कि पिछले चार दिनों में यह दूसरा बड़ा राजनीतिक हमला है। इससे पहले सोमवार को आतंकवादियों ने सोपोर में काउंसरों पर हमला किया था। इस हमले में दो काउंसरों की मौत हो गई थी जबकि जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक पीएसओ शहीद हो गया था। आतंकी संगठन द रजिस्टेंट्स फ्रंट ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। वहीं आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने यह दावा किया था कि सोपाेर आतंकी हमले को अंजाम देने वाले हमलावरों की पहचान कर ली गई है। इसके अगले दिन मंगलवार को उन्होंने हमले में शामिल लश्कर-ए-तैयबा के एक ओवरग्राउंड वर्कर को भी गिरफ्तार किया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!