Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

महाराष्ट्र सरकार के आंशिक लॉकडाउन के फ़ैसले पर कंगना रनोट की तीख़ी प्रतिक्रिया, कहा-“वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ़ बिज़नेस बंद होगा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, नई दिल्ली। महाराष्ट्र में के कहर ने सरकार के साथ ही साथ आम जान की चिंता भी बढ़ा दी है। ऐसे में महाराष्ट्र सरकार ने एहतियाती उपाय करते हुए आंशिक लॉकडाउन का आदेश दिया है, जिसके तहत सार्वजनिक गतिविधियों पर रोक लगा दी गयी है। लॉकडाउन से सबसे अधिक सिनेमाघर प्रभावित होंगे, जिसके मद्देनज़र रविवार को सिनेमाघर संचालकों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ वर्चुअल मीटिंग की। कंगना रनोट महाराष्ट्र सरकार के फ़ैसले पर तीख़ी प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने ट्विटर पर लिखा- इस मीटिंग के ठीक बाद, उन्होंने पूरे महीने के लिए सिनेमाघर बंद कर दिये। शर्म की बात है। दुनिया के बेस्ट सीएम वायरस के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए एक हफ़्ते का पूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं करते? इस आंशिक लॉकडाउन से वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ़ बिज़नेस बंद होगा।

इस मीटिंग में सिनेमाघर संचालकों ने राज्य सरकार से व्यवसाय को सपोर्ट करने की मांग की। एक्ज़िबिटर अक्षय राठी के अनुसार, मल्टीप्लेक्स संचालकों ने तीन साल के लिए प्रॉपर्टी टैक्स की छूट, एक साल के लिए बिजली के बिलों में छूट, 5 साल के लिए लाइसेंस का स्वत: नवीनीकरण और 3 महीनों के लिए थिएट्रिकल रिलीज़ के फ़ायदे देने की मांग की गयी है। महाराष्ट्र में सिनेमाघर बंद करने से सबसे अधिक हिंदी फ़िल्में प्रभावित होंगी, क्योंकि बॉक्स ऑफ़िस कलेक्शन का बड़ा हिस्सा मुंबई टेरिटरी से आता है। राज्य सरकार के आंशिक लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में रिलीज़ होने वाली कई फ़िल्मों के कारोबार प्रभावित होंगे।

विदित रहे कि 23 अप्रैल 2021 को कंगना की फ़िल्म थलाइवी सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है तथा 30 अप्रैल 2021 को अक्षय कुमार की सूर्यवंशी भी रिलीज़ होने वाली है। कोरोना के कारण उत्पन्न हालातों को देखते हुए इन फ़िल्मों की रिलीज़ डेट बदली जाती है या नहीं, इस पर ट्रेड की नज़रें टिकी हैं। अमिताभ बच्चन की “चेहरे” और सैफ़ अली ख़ान-रानी मुखर्जी की “बंटी और बबली 2” की रिलीज़ डेट पहले ही टल चुकी है। “चेहरे” 9 अप्रैल 2021 और “बंटी और बबली 2”, 23 अप्रैल 2021 को रिलीज़ होने वाली थीं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!