Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

बाइक द्वारा बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे युवाओं के साथ हुआ भयंकर सड़क हादसा, एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 अप्रैल 2021, सोमवार, किच्छा। बरेली से नैनीताल घूमने आ रहे युवाओं के साथ बड़ा हादसा हो गया। ऊधमसिंहनगर जिले के किच्‍छा में उनके ग्रुप की एक बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक में जा घुसी। हादसे में बाइक सवार एक युवक ट्रक के पिछले टायर के नीचे आ गया। जिससे रौंदने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए अस्‍पताल भेजा गया है। शव को पुलिस ने कब्‍जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है।

बरेली के युवकों का ग्रुप नैनीताल घूमने के लिए जा रहा था। चार बाइक पर करीब आठ युवक सवार थे। ऊधमसिंहनगर जिले में पुलभट्टा थाने को पार करने के बाद एक लकड़ी के ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान बुलेट बाइक न0  यूपी 25 डीए 5650 अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में चालक इमरान उम्र 25 वर्ष निवासी श्यामतगंज, बरेली छिटक कर ट्रक के पिछले टायर की चपेट में आ गया। उसके पीछे बैठा साथी जाहिद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी श्यामतगंज बरेली भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने सीएचसी किच्छा में भर्ती करवाया, जहा चिकित्सको ने इमरान को मृत घोषित कर दिया। एसओ पुलभट्टा विनोद जोशी ने बताया इमरान के स्वजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!