Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गोवा के एक दिवसीय दौरे पर, पार्टी नेताओं के साथ करेंगे बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार,  धरबंदोरा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को गोवा के धारबंदोरा में राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर को याद किया और कहा कि उन्होंने राज्य को उसकी पहचान दी। शाह ने कहा, ‘गोवा के पूर्व सीएम मनोहर पर्रिकर ने राज्य को उसकी पहचान दी। पूर्व रक्षा मंत्री को सभी बाधाओं के बावजूद तीनों सेनाओं को वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) प्रदान करने के लिए भी याद किया जाएगा। भारत इसके लिए पीएम मोदी जी और पर्रिकर जी को हमेशा याद रखेगा।’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘जम्मू-कश्मीर के पुंछ में हुए आतंकी हमले के बाद पहली सर्जिकल स्ट्राइक के लिए भी पर्रिकर जी को याद किया जाएगा।’ राज्य सरकार की सराहना करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राज्य के विकास के लिए पर्रिकर जी के मार्ग पर चल रहे हैं।’

उन्होंने आगे कहा, ‘यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय के गठन के बाद, इसका पहला कालेज गोवा में शुरू हो रहा है। एनएफएसयू के पांच पाठ्यक्रम भी आज से शुरू होंगे।’ बता दें कि शाह का यह दौरा अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले हो रहा है।

अपनी गोवा यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, शाम में मंत्री तालेगांव गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह एक रिसार्ट में नेताओं के साथ बैठक करेंगे। शाह के साथ केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला, पुण्यसलिला श्रीवास्तव(गृह मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव) और अन्य अधिकारी भी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!