Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

आर्यन खान के ड्रग्स केस : मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कहा, ‘एनसीबी आर्यन खान को सुपर-डुपर हिट बना रही है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 अक्टूबर 2021, गुरुवार,  नई दिल्ली। ड्रग्स केस में नाम आने के बाद से शाह रुख खान के बेटे आर्यन विवादों में हैं। बीते दिनों एनसीबी ने उन्हें क्रूज पर चल रही एक रेव पार्टी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद से आर्यन खान और शाह रुख खान सुर्खियों में बने हुए हैं। किंग खान के बेटे का ड्रग्स केस में नाम आने के बाद बॉलीवुड के बहुत से सितारे और देश की हस्तियां अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस मामले पर मशहूर फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

राम गोपाल वर्मा ने कहा है कि एनसीबी आर्यन खान को सुपर-डुपर हिट बना रही है। यह बात फिल्ममेकर ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। राम गोपाल वर्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह कई मुद्दों पर अपनी बेबाकी से भी प्रतिक्रिया भी देते रहते हैं। राम गोपाल वर्मा ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए शाह रुख खान के बेटे आर्यन के ड्रग्स केस पर प्रतिक्रिया दी है।

राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘शाह रुख खान के सभी सच्चे और बुद्धिमान फैंस को अपने सुपर स्टार के बेटे को सुपर डुपर स्टार बनाने के लिए महान एनसीबी को धन्यवाद देना चाहिए। असली फैंस को सिर्फ जय एनसीबी चिल्लाना चाहता हूं।’ वहीं राम गोपाल वर्मा ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘शाह रुख खान ने अपने बेटे को सिर्फ एक सुपर स्टार बनाया, लेकिन एनसीबी उन्हें अपने पिता द्वारा नियंत्रित जीवन के दूसरे पक्ष को दिखाकर एक सुपर सेंसिटिव अभिनेता बना दिया है जिससे वह अपने परफॉर्मेंस और व्यक्तित्व को शानदार बनाने के लिए जमीनी वास्तविकताओं को समझ सकेंगे।’

सोशल मीडिया पर राम गोपाल वर्मा के यह दोनों ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके और शाह रुख खान के फैंस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से रेव पार्टी करते हुए हिरासत में लिया था। इसके बाद 3 अक्टूबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

आर्यन के साथ उनके दो और साथी अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा भी गिरफ्तार किया गया है। आर्यन के केस में अब तक कई बार जमानत अर्जी दायर की जा चुकी है, लेकिन हर बार उनकी अर्जी खारिज हो जाती है। 7 अक्टूबर को मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आर्यन की जमानत अर्जी खारिज करते हुए 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। 11 अक्टूबर को आर्यन की जमानत के लिए विशेष एनडीपीएस कोर्ट में अर्जी दाखिल की गयी थी, जिस पर एनसीबी ने जवाब देने के लिए कोर्ट से समय मांगा था। इसके बाद 13 अक्टूबर को इस केस में फिर सुनवाई हुई जिसे 14 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!