Breaking News :
>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- श्रीलंका ए ने भारत ए को 8 विकेट से हराकर फाइनल में बनाई जगह>>विधानसभा निर्वाचन-2027 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दिव्यांगजन आइकॉन नामित>>देहरादून की नदियों को प्रदूषणमुक्त बनाने के लिए डीएम सख्त, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने के निर्देश>>सीडीओ ने की ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो समीक्षा, योजनाओं को समयबद्ध पूरा करने के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम : 1 अप्रैल 2021 से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को लगेगी कोरोना वैक्सीन

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, नई दिल्ली। देश में चल रहे कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर एक बड़ा फैसला लिया गया है जिसके तहत 1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना का टीका लगवाने की बात कही गयी है। इससे पहले 45 साल से अधिक उम्र के उन्हीं लोगों को कोरोना वैक्सीन लग रही थी, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। लेकिन अब सरकार ने लोगों से अपील की है कि 45 साल के सभी लोग कोरोना का टीका लगवा लें। इसकी प्रक्रिया कल से देश भर में शुरू हो जाएगी।

सरकार ने बताया है कि अब तक के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से होने वाली 80 फीसद मौतें 45 साल से अधिक उम्र के लोगों में ही हुई हैं। इससे साफ जाहिर है इस उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने से कोरोना से होने वाली मौतों पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है। सरकार की ओर से ये भी साफ किया गया है कि एक बार 45+ वाले लोगों को वैक्सीन लग जाने के बाद 45 साल से नीचे उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लगाई जाएगी।

देश में कोरोना वैक्सीन सरकारी-प्राइवेट अस्पतालों के अलावा प्राइवेट सेंटर्स में भी लगाई जाएगी। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में वैक्सीन लगाई जा रही है जबकि प्राइवेट अस्पतालों में एक डोज के लिए 250 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है। इसके कुछ हफ्तों बाद वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी, जिसके लिए भी 250 रुपये फीस देनी होगी।

रजिस्ट्रेशन करने का तरीका 

  • टीका लगवाने के लिए आपको अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना होगा। वैक्सीनेशन के लिए लोगों को cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
  • 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग cowin.gov.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते है। इस पोर्टल पर हर दिन एक करोड़ रजिस्ट्रेशन एक्सेप्ट किए जा सकेंगे। रजिस्ट्रेशन होने पर ही आपको वैक्सीन लगने की तारीख, समय और स्थान की जानकारी मिल जाएगी।
  • सबसे पहले Cowin.gov.in वेबसाइट खोलें।
  • अपना मोबाइल नंबर डालें और ओटीपी पर क्लिक करें। अपने मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और सत्यापित बटन पर क्लिक करें।
  • अब, एक पंजीकरण पृष्ठ दिखाई देगा, जहां आपको फोटो आईडी का प्रकार, संख्या और अपना पूरा नाम दर्ज करना होगा। आपको लिंग और आयु भी दर्ज करना होगा। आप फोटो आईडी प्रूफ के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस अथवा आधार कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
  • इसके बाद रजिस्टर बटन पर क्लिक करें। एक बार रजिस्ट्रेशन होने के बाद एक पुष्टि संदेश पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा। टीका लगवाने के लिए जाते समय आपको मेडिकल सर्टिफिकेट लेकर जाना होगा।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अकाउंट विवरण प्रदर्शित होगा। एक व्यक्ति पहले दर्ज किए गए मोबाइल नंबर से जुड़े चार और लोगों को जोड़ सकता है।
  • पंजीकृत नामों के विवरण के सामने आपको एक्शन नामक एक कॉलम दिखाई देगा। इसके नीचे आपको एक कैलेंडर आइकन दिखाई देगा। शेड्यूल करने के लिए उस पर क्लिक करें।
  • अब राज्य/संघ राज्य क्षेत्र, जिला, ब्लॉक और पिनकोड जैसे विवरण दर्ज करें। इन सभी विवरणों को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • आपके स्थान के आधार पर टीकाकरण केंद्रों की एक सूची दिखाई देगी। आप उनमें से किसी एक को चुन सकते हैं और फिर इन केंद्रों पर उपलब्ध टीकाकरण तिथियों को देख सकते हैं। यदि स्लॉट और तारीखों के विकल्प उपलब्ध है तो आप अपनी सुविधानुसार एक का चयन कर सकते हैं। इसके बाद बुक विकल्प पर क्लिक करें।
  • अब एक पेज बुकिंग का विवरण दिखेगा। यदि जानकारी सही है तो आप पुष्टि करें पर क्लिक कर सकते हैं या कुछ परिवर्तन करना हो तो बैक बटन पर क्लिक कर सकते हैं।
  • अंत में एक अपॉइंटमेंट सक्सेसफुल पेज सभी विवरण दिखाएगा। आप टीकाकरण विवरण की पुष्टि को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के टीका लगवाने का तरीका 

आप बिना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के भी कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके लिए सरकार ने खास व्यवस्था शुरू की है। सरकार की ओर से बताया गया कि वैक्सीनेशन के लिए आम तौर लोगों को cowin.gov.in पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराना होता है। लेकिन अगर कोई पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन नहीं करवाता है तो वह अपने कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर शाम 3 बजे के बाद अपना रजिस्ट्रेशन करवा कर टीका लगवा सकता है।

कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपना पहचान पत्र, आधार कार्ड या वोटर कार्ड साथ ले जाना होगा। इसके अलावा पासपोर्ट, राशनकार्ड या फिर बैंक की पासबुक को भी पहचान पत्र के तौर पर पेश कर सकते हैं। इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.