Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
ताज़ा खबरेंदेश

राम मंदिर परिसर के विस्तार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने की पहली एक्सचेंज डीड

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 मार्च 2021, बुधवार, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर परिसर के विस्तार की मुहिम को आगे बढ़ाते हुए पहली एक्सचेंज डीड की है। इसके साथ ही अब रामकोट स्थित फकीरेराम मंदिर भी राम मंदिर परिसर का हिस्सा हो गया है। फकीरेराम मंदिर के महंत को इसके बदले तीन करोड़ 71 लाख रुपये तथा रामकोट में ही तकरीबन चार बिस्वा जमीन दी गई है।

राम मंदिर का विस्तार तकरीबन 38 एकड़ और किया जाना है। अभी 70 एकड़ का परिसर है। एक्सचेंज डीड के एक पक्षकार फकीरेराम मंदिर के महंत रघुवर शरण तथा दूसरे पक्षकार तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय हैं। रघुवरशरण चेला महंत युगल किशोर शरण ने ट्रस्ट को फकीरेराम मंदिर की 1405 वर्ग मीटर भूमि दी है। सूत्रों के अनुसार फकीरेराम मंदिर की परिसम्पतियां डीड के तहत दी गई जमीन के मूल्य से अधिक की हैं, इसीलिए नकद धनराशि इस पक्षकार को ट्रस्ट की ओर से दी गई है।

डीड पर राजकुमार दास व रामनरेश दास के हस्ताक्षर गवाह के रूप में हैं। इस समय ट्रस्ट राम मंदिर के परिसर का विस्तार तेजी से कर रहा है। इसी के तहत ट्रस्ट ने अब तक तकरीबन 82 बिस्वा जमीन खरीदी है। इसमें से अधिकांश हिस्सा टेढ़ीबाजार क्षेत्र में है। इसी क्रम में रामकोट मोहल्ले में भी भूमि की खरीद ट्रस्ट ने की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय पहले ही साफ कर चुके कि ट्रस्ट संवाद व सहमति से मंदिर परिसर का विस्तार करेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!