Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डनैनीताल

सीडीओ डॉ० संदीप तिवारी ने जनपद में ‘सरकार जनता के द्वार’ तहत कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, भीमताल/नैनीताल। जनपद में सरकार जनता के द्वार तहत कार्यक्रमों के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने दिये अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद की समस्त न्याय पंचायत के एक ग्राम पंचायत/ग्राम में समस्त विभागों की उपस्थिति में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जायेगा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ० तिवारी ने नोडल अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिये है कि शिविर में विधायक,प्रमुख एवं जनप्रतिधिनियों की उपस्थिति हेतु सम्बन्धित गणमान्य व्यक्तियों बहुउदेशीय शिविर में प्रतिभाग करने हेतु सूचना अनिवार्य रूप दें। डॉ० संदीप तिवारी ने कहा कि जिन ग्राम सभाओं में बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जा रहा है उन शिविरों मेे जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान के साथ ही ग्रामीणों को शिविर में प्रतिभाग करने हेतु सूचनाये देना सुनिश्चित करें ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण लोग सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सरकार जनता के द्वार तहत कार्यक्रम में ले सके।

मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि बहुउद्देशीय शिविर में समस्त विभागों के खण्ड/न्याय पंचायत स्तर के अधिकारी/कार्मिक विभागीय योजनाओं की सम्पूर्ण जानकारी, योजनाओं के स्वीकृत पत्र/अन्य सामग्री का वितरण आदि तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करें साथ ही शिविरों के नोडल अधिकारी सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी होंगे। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी शिविर की सूचना अधोहस्ताक्षरी, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला सूचना अधिकारी को भी मेल के माध्यम से देना सुनिश्चित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!