Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
उत्तराखण्डहरिद्वार

महाराज का मुख्यमंत्री से आग्रह, पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदाग्रस्त क्षेत्र घोषित किया जाए

महाराज ने कहा, ‘दो माह के पानी के बिल माफी व बैंक ऋण वसूली पर भी फिलहाल लगे रोक‘

प्रभारी मंत्री बोले आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार आपके साथ खड़ी है

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, हरिद्वार। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन एवं भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री एवं जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया है कि जनपद के पानी में डूबे क्षेत्रों को आपदा ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के साथ-साथ आपदाग्रस्त क्षेत्रों में रह रहे लोगों का दो महा का बिजली का बिल एवं सर चार्ज भी माफ किया जाए। इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री से यह भी आग्रह किया है इन क्षेत्रों में बैंकों की ऋण वसूली पर भी तत्काल प्रभाव से रोक लगायी जाये।

जनपद हरिद्वार के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, जलागम प्रबन्धन व भारत-नेपाल उत्तराखण्ड नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने दूसरे दिन बुद्धवार को भी मानसून अवधि के दौरान जनपद के बाढ़ एवं अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्र मोहम्मदपुर बुजुर्ग, वि०ख० लक्सर, लंढौर, मुंडलाना, साऊथ सीवर लाइन खानपुर, मोहनपुर, रूड़की स्थित गणेश पुल, रेलवे स्टेशन, पनियाला, भगवानपुर बाजार, जौनपुर से मोहम्मदपुर बुजुर्ग तटबंध, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र लक्सर बाजार, अकोढा कला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र, बिरला टायर फैक्ट्री सहित रुड़की बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों सहित सोनाली नदी का भी स्थलीय निरीक्षण कर विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होने लक्सर स्थित पूरे बाजार का पैदल भ्रमण कर प्रत्येक दुकान का भी मुआयना किया।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करते हुए जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि आपदा की इस घड़ी में धामी सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि अबकी बार इतनी बारिश हुई है जितनी पहले कभी नहीं हुई। अतिवृष्टि हुई है, हम प्रकृति से लड़ रहे हैं। इसलिए आपदा की इस घड़ी में सभी को अपना सहयोग देना चाहिए।

कैबिनेट मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री महाराज ने कहा कि आपदा की रोकथाम के लिए पूरी योजना बना दी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जहाँ-जहाँ भी बंध खोलने की आवश्यकता है उन्हें तत्काल खोला जाए। उन्होंने कहा कि पूलों के नीचे गाद बढ़ जाने के कारण नदियों का पानी घरों में घुस रहा है। श्री महाराज ने कहा कि नदियों के चैनेलाइजेशन के लिए पूरी योजना बनाकर हाई कोर्ट जायेंगे ताकि इस प्रकार की परिस्पतियों से पार पाया जा सके।

हरिद्वार में सड़कों की स्थिति की जानकारी देते हुए लोनिवि मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि जनपद में लोक निर्माण विभाग के अधीन मार्गो, सेतुओं में अतिवृष्टि के कारण कुल 54 मार्ग क्षतिग्रस्त होकर बाधित हुए थे जिसमें से 40 मार्गों को यातायात हेतु खोला जा चुका है। उन्होने कहा कि अभी तक 14 मार्ग यातायात हेतु बाधित हैं जिन्हें एक सप्ताह में यातायात हेतु खोल दिया जायेगा तथा बन्द मार्गों के वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध हैं।

कैबिनेट मंत्री महाराज ने कहा कि जनपद हरिद्वार में अतिवृष्टि से अन्नेकी सेतु पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है। उस स्थान पर बैली ब्रिज का लॉचिंग कार्य भी प्रारम्भ कर दिया गया है।

आपदाग्रस्त क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान जनपद के प्रभारी मंत्री के साथ ही रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक स्वामी यतिस्वरानंद, संजय गुप्ता, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, रुड़की जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, हरिद्वार भाजपा उपाध्यक्ष लव शर्मा, हरिद्वार के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह पुण्डीर, लक्सर के एसडीएम सहित सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के अनेक अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!