Breaking News :
>>मोहनलाल की नई फिल्म के टाइटल का हुआ एलान, पोस्टर भी किया जारी>>एमडीडीए का अवैध निर्माण पर शिकंजा, तीन निर्माण स्थल सील>>डीएम ने ईवीएम-वीवीपैट की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, निर्धारित प्रोटोकॉल के पालन के निर्देश>>श्रीकृष्ण जन्म की दिव्य लीला ने मोहा मन, मध्यरात्रि में अभिषेक के साथ गूँजा “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की”>>‘अनघ (निष्पाप)–मेरी अपनी यात्रा’ : स्मृतियों की पगडंडी से जीवन के उजास तक>>10 सितंबर को आईटीआई श्रीनगर में आयोजित होगा लघु रोजगार मेला>>महानिदेशक ने स्वास्थ्य महानिदेशालय की समीक्षा बैठक में समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए कड़े निर्देश>>नैनीडांडा विकासखंड के शिक्षक गबर सिंह बिष्ट राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 से सम्मानित>>आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा>>देश में बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का खतरा, बुखार नहीं तो भी इन संकेतों पर रहें अलर्ट>>‘मिर्जापुर द मूवी’ ने सिनेमाघरों में मचाई धूम, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>शिक्षक : राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार>>शिक्षक नई पीढ़ी के मार्गदर्शक, राष्ट्र एवं समाज निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण है- सीएम धामी>>केदारनाथ धाम के लिए 15 सितंबर से फिर शुरू होगी हेली सेवा, 7 सितंबर से बुक होंगे टिकट>>भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और कर्म के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है- मुख्यमंत्री>>महाराज ने की नेपाल के राजदूत से भेंट, हर संभव मदद कर दिया भरोसा>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देखी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’, नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा भावना से हुए अभिभूत>>बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सीएम धामी से की मुलाकात, द्वितीय चरण की तैयारियों की दी जानकारी>>कोटद्वार में आधार सेवा केंद्र शुरू, अब आधार सेवाओं के लिए नहीं जाना पड़ेगा अन्य शहर>>बच्चे की हाइट नहीं बढ़ रही? सिर्फ खान-पान को न मानें वजह, इन संकेतों पर दें खास ध्यान
उत्तराखण्डचमोली

चमोली में घटना स्थल पर पहुँचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत

सभी कार्यक्रम स्थगित कर, राहत व बचाव कार्य का सम्भाला मोर्चा

गंभीर रूप से घायलों को किया एयर लिफ्ट, भेजे एम्स ऋषिकेश

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2023, बुधवार, चमोली/देहरादून। चमोली जनपद में हुई दुःखद घटना की सूचना मिलते ही जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ० धन सिंह रावत तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे। जहां उन्होंने दुर्घटना में घायल हुये लोगों को उपचार हेतु जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये।

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने चमोली जनपद में घटी दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुये ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की, साथ ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रर्थाना की। डॉ० रावत ने बताया कि चमोली हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द किये और तत्काल दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल पर पहुँचे ही उन्होंने हादसे में घायल लोगों को शीघ्र प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के लिये जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को एयर लिफ्ट करा कर एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है, जहां उन्हें बेहतर उपचार दिया जायेगा। इसके अलावा अन्य घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में उपचार दिया जा रहा है। विभागीय मंत्री डॉ० रावत ने बताया कि राहत व बचाव कार्य यृद्ध स्तर पर जारी है और वह स्वयं जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जनपद मुख्यालय पर मौजूद हैं।

कैबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत इन दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल-कुमाऊं भ्रमण पर हैं। चमोली जनपद के देवाल ब्लॉक में एक कार्यक्रम के दौरान उन्हें चमोली में हुये हादसे की जैसे ही खबर मिली, उन्होंने अपने आगे के सभी कार्यक्रम रद्द कर जिला मुख्यालय चमोली में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत व बचाव कार्य का मोर्चा सम्भाल लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!