Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यक्रम पर 200 सीसी कैमरों की मदद से रखी जाएगी हर पल नजर

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, गोरखपुर। गोरखपुर के भटहट में उत्‍तर प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने 28 अगस्त को आ रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के कार्यक्रम पर सुरक्षा की दृष्टि से 200 सीसी कैमरों की मदद से हर पल नजर रखी जाएगी। ये कैमरे हेलीपैड एवं पार्किंग से लेकर सभास्थल तक लगाए जाएंगे।

निगरानी के लिए एक कंट्राेल रूम भी स्थापित किया जा रहा है। कैमरे के माध्यम से गतिविधियों पर नजर रखने के लिए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी। कैमरे की मदद से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए तैयारी चल रही है। मौके पर जाकर निरीक्षण करने वाले वरिष्ठ अधिकारी सीसी कैमरे लगाने की प्रगति की भी नियमित समीक्षा कर रहे हैं।

आयुष विवि के लिए चिन्हित जमीन से पानी निकालेगा बाढ़ खंड

पिपरी में आयुष विश्वविद्यालय की जमीन से पानी निकालने की जिम्मेदारी ग्राम विकास विभाग से लेकर सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड दो को सौंपी गयी है।

सोमवार को बाढ़ खंड के सहायक अभियंता बीबी सिंह के नेतृत्व में पोकलेन लगाकर आयुष विश्वविद्यालय के लिए चिन्हित 52 एकड़ जमीन की मेड़बंदी का काम शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही उस जमीन से पानी निकालने का काम भी शुरू हो चुका है।

राष्ट्रपति के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही पिपरी आ सकते हैं। उनके आगमन की संभावना को देखते हुए अधिकारियों को आयुष विवि के लिए चिन्हित स्थान से पानी निकालने का चिंता सताने लगी।

जीडीए वीसी ने क‍िया न‍िरीक्षण

जिलाधिकारी विजय किरन आनंद ने पहले यह जिम्मेदारी जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को दी थी। उन्हें मनरेगा के जरिए मेड़बंदी कराकर नाले की सफाई करानी थी और पानी निकालना था। लेकिन, एक सप्ताह बाद भी मेड़बंदी का काम शुरू नहीं हो सका तो यह जिम्मेदारी बाढ़ खंड को सौंप दी गई।

सोमवार को उत्तर प्रदेश बीज विकास प्रमाणीकरण निगम के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह ने मेड़बंदी के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने पानी निकालने की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!