Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दर्दनाक हादसा

  • जन्मदिन पार्टी की खुशी मातम में बदल गई, दो की मौत और 12 घायल

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। ताजगंज के धांधूपुरा गांव के आरपी नगर में जन्मदिन पार्टी की खुशी मातम में बदल गई।

डीजे पर डांस करने के दौरान मकान की छत ढह गई। कोई 15 युवा मलबे में दब गए। आसपास के लोगों ने मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दो युवाओं की मृत्यु हो गई।

हादसे के वक्त छत पर करीब 80 से ज्यादा युवक मौजूद थे।

घटना सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे की है। गांव के आरपी नगर निवासी सर्राफ गजेंद्र हरि वर्मा उर्फ सोनू वर्मा के परिचित अनिकेत चौधरी का जन्मदिन था। उसने जन्मदिन पार्टी के लिए सोनू वर्मा का मकान लिया था। रात साढ़े आठ बजे दो मंजिला मकान की छत पर पार्टी शुरू हुई। इसमें अनिकेत व उसके दोस्त थे। सभी डीजे लगाकर डांस कर रहे थे।

करीब साढ़े नौ बजे अचानक भरभरा कर गर्डर की छत ढह गई। उसके मलबे से निचली मंजिल की छत भी गिर गई। कोई 15 लोग भी मलबे के साथ नीचे आ गए।

छत गिरने की आवाज से आसपास के लोग एकत्र हो गए, उन्होंने आनन-फानन में मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात अरुण निवासी नगला टीन व मनजीत निवासी ग्राम धांधूपुरा की मृत्यु हो गई, एक की हालत गंभीर बनी हुई है। डीएम प्रभु एन सिंह, एसएसपी मुनिराज समेत अन्य अधिकारी और दमकल वाहन पहुंच मौके पर पहुंच गए। उन्होंने राहत कार्यों का जायजा लिया। देर रात लखनऊ से राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम भी आगरा पहुंच गई है।

डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। 12 घायल हैं। घायलों से पांच का उपाध्याय हास्पिटल में इलाज चल रहा है। अन्य सभी घायल डिस्चार्ज हो गए हैं। मृतकों के स्वजन व घायलों को आर्थिक सहायता देने के लिए शासन को रिपोर्ट भेजी गई हैं।

ये हुए घायल : 

जुबेर, सनी जाटव, अजीत, दिलीप जाटव, दीपक प्रजापति, विनोद, राजू पुत्र राजपाल आदि। सभी घायल आगरा निवासी हैं।

सीएम योगी ने लिया संज्ञान : 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे का रात में ही संज्ञान लिया है। उन्होंने डीएम व एसएसपी को मौके पर जाकर राहत कार्य अपनी निगरानी में चलवाने को कहा है। साथ ही सभी घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने का आदेश दिया हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!