Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
ताज़ा खबरेंदेश

भारत अब तक 800 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालने में सफल रहा

  • गुरूग्रंथ साहिब की प्रतियां भी लाई गईं

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में हालात लगातार बिगड़ रहे है। काबुल एयरपोर्ट पर लोगों की अफरा-तफरी के बीच भारत वहां से अपने लोगों को लगातार निकालने का प्रयास कर रहा है। वहीं, 25 भारतीय नागरिकों सहित 78 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया की एक फ्लाइट ताजिकिस्तान के दुशांबे से नई दिल्ली पहुंची है। इसके अलावा विमान से गुरूग्रंथ साहिब की तीन प्रतियों को भी लाया गया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी काबुल से आए गुरुग्रंथ साहिब के स्वरूपों को दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर लेकर आए। भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार अफगानिस्तान से सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रतिबद्ध है।

काबुल के मौजूदा हालात और एयरपोर्ट पर मची अफरा-तफरी के बीच भारतीयों के साथ-साथ अफगानिस्तान के नागरिकों का वहां से निकालना आसान नहीं है। सबसे बड़ी समस्या तो उन्हें एयरपोर्ट तक पहुंचाने की ही है। इन तमाम चुनौतियों के बावजूद भारत अब तक 800 से अधिक लोगों को वहां से सुरक्षित निकालने में सफल रहा है। इनमें अफगान हिंदू और सिख के साथ ही नेपाली नागरिक भी शामिल हैं।

इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्विटर पर कहा था कि काबुल से लोगों को निकाला जा रहा है। बागची ने ट्वीट किया, ‘अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी में मदद की जा रही है। एयर इंडिया का 1956 विमान दुशांबे से 78 यात्रियों को लेकर दिल्ली आ रहा है, जिसमें 25 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

फ्लाइट में सवार यात्रियों ने अफगानिस्तान से सुरक्षित वापसी के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया। इस दौरान लोगों ने विमान में ‘वहे गुरु का खालसा, वही गुरु की फतेह’ के नारे भी लगाए। इससे पहले, भारतीय अधिकारियों ने सोमवार को युद्धग्रस्त अफगानिस्तान में बिगड़ते हालात के बीच 75 सिखों को निकाला।

अफगानिस्तान की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है क्योंकि पिछले हफ्ते तालिबान के नियंत्रण में आने के बाद से लोग देश छोड़ने की जल्दी में हैं। 15 अगस्त को राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के तुरंत बाद देश की सरकार गिर गई थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!