Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
ताज़ा खबरेंदेश

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,467 मामले आए सामने, 354 मरीजों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के नए मामलों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 25,467 मामले सामने आए हैं। इसको मिलाकर देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 24 लाख 74 हजार से अधिक हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3 लाख 19 हजार हो गई है। देश में करीब 161 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या सबसे कम दर्ज की गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटों में 354 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। इसके बाद मृतक की संख्या बढ़कर 4 लाख 35 हजार 110 हो गई है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कुल 39 हजार से अधिक की कमी आई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.68 फीसद पहुंच गई है।

देश में अब तक कुल 3 करोड़ 17 लाख 20 हजार 112 लोग कोरोना संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

देश में अभी तक कुल 50 करोड़ से अधिक नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) ने बताया कि सोमवार 23 अगस्त को 16 लाख 47 हजार 526 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिन्हें मिलाकर देश में अबतक कुल 50 करोड़ 93 लाख 91 हजार 792 कोरोना जांच की जा चुकी है।

देश में अभी तक कोरोना वायरस रोधी टीकों की कुल 58.89 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। इसमें से 63 लाख 85 हजार 298 खुराक बीते 24 घंटों में दी गई है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.