Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का गंभीरता से मुआयना करने के शिक्षा मंत्री ने दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने प्रदेश में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों का गंभीरता से मुआयना करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में पढ़ाई की मौजूदा स्थिति की सही तस्वीर सामने आनी चाहिए।

विभागीय मंत्री के निर्देश पर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्त पदों पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाने में सक्षम अतिथि शिक्षकों की तैनाती करने का आदेश विभाग ने जारी किया।

शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सोमवार को विधानसभा में माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीमा जौनसारी और प्रारंभिक शिक्षा निदेशक आरके उनियाल के साथ बैठक की। उन्होंने दोनों आला अधिकारियों को स्कूलों का निरीक्षण गंभीरता से करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि स्कूलों में वर्तमान में पढ़ाई को लेकर ज्यादा गंभीरता दिखाने की जरूरत है।

संबद्धीकरण निरस्त

शिक्षा मंत्री ने बताया कि अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के अन्यत्र संबद्धीकरण को निरस्त किया गया है। इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इन विद्यालयों में पढ़ाई सुचारू रूप से चलाने पर सरकार का जोर है। इन विद्यालयों में छठी से अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई चलेगी। नौवीं व 11वीं कक्षा में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी।

व्यावसायिक शिक्षा शुरू करने को धर्मेंद्र प्रधान को भेजा पत्र

उन्होंने बताया कि 27 अगस्त को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्थित स्टूडियो के माध्यम से 200 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा की शुरुआत की जाएगी। इस कार्यक्रम का उद्घाटन करने को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को सोमवार को पत्र भेजा गया है।

इस कार्यक्रम में अभिभावक भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में वह ‘शिक्षा क्षेत्र में अभूतपूर्व पहल एवं युवा संकल्प’ कार्यक्रम में बूथ स्तर पर ई-संवाद करेंगे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.