Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री धामी समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने स्वर्गीय बहुगुणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 24 अगस्त 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रसिद्ध पर्यावरणविद पद्म विभूषण स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगणा का सोमवार को विधानभवन में भावपूर्ण स्मरण किया गया। मानसून सत्र के पहले दिन सदन की गैलरी में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सभी मंत्रियों और विधायकों ने स्वर्गीय बहुगुणा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा ने पर्यावरण संरक्षण, हिमालय और नदियों के संरक्षण के लिए कई आंदोलनों का नेतृत्व किया। वह सादगी के प्रतीक व उत्तराखंड के सच्चे हितैषी थे। चिपको आंदोलन के प्रणेता स्वर्गीय बहुगुणा का हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण में अविस्मरणीय योगदान रहा है। बीते मई माह में कोरोना संक्रमण की वजह से उनका निधन हो गया था।

मानसून सत्र में सदन की गैलरी में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विधानसभा सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण में उनके योगदान को याद किया। इससे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने अपने कक्ष में स्वर्गीय बहुगुणा के पुत्र राजीव नयन बहुगुणा व पुत्री मधु पाठक को शाल ओढ़ाकर व गंगाजली भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत, बंशीधर भगत, अरविंद पांडेय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, विधायक देशराज कर्णवाल, संजय गुप्ता व राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता मौजूद थे।

इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सुंदरलाल बहुगुणा ने जीवन पर्यंत वृक्षों के प्रति व्यक्तियों में मोह जागृत करने, पर्यावरण संरक्षण में योगदान दिया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे बहुगुणा समाज के लिए हमेशा प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य करते रहेंगे। भले ही शरीर से वह हमारे बीच मौजूद नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य प्रत्येक व्यक्ति के दिल हमेशा अमर रहेंगे। स्वर्गीय बहुगुणा के पुत्र राजीव नयन बहुगुणा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष सदैव सुख व दुख में उनके परिवार के साथ रहे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष का आभार भी जताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!