Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

बीमार हुए आंदोलनकारी तो अस्पताल ले गईं भावना पांडे, तुड़वाया अनशन

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2021, मंगलवार, देहरादून। जनता कैबिनेट पार्टी की केंद्रीय अध्यक्ष एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने जूस पिलाकर दो आंदोलनकारियों का अनशन तुड़वाया, इनमें एक युवक व एक युवती शामिल है। ये आंदोलनकारी युवा बीते कईं दिनों से सह लेखाकार परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर गाँधी पार्क के बाहर अपने साथियों संग धरना स्थल पर अनशन कर रहे थे।

मंगलवार सुबह इन आंदोलनकारी युवाओं में से एक युवक एवँ एक युवती की अनशन के दौरान अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद सूचना पाकर तत्काल हरकत में आई जनता कैबिनेट पार्टी की मुखिया एवँ राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने एम्बुलेंस मंगवाकर इन बीमार अनशनकारियों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। इन दोनों अनशनकारियों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने की स्थिति में भावना पांडे ने जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया।

20211207_163106

सह लेखाकार परीक्षा दे चुके इन दोनों बेरोजगार अभ्यर्थियों को अस्पताल में भर्ती करवाने एवँ इनका अनशन तुड़वाने के दौरान भावना पांडे ने मांग करते हुए कहा कि सह लेखाकार परीक्षा तत्काल रद्द की जाए। उन्होंने कहा कि गूगल अनुवाद की वजह से इस परीक्षा में कईं अनियमितताएं हुई हैं जिस वजह से हज़ारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है।

उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि यदि सरकार इनकी मांग की ओर ध्यान नहीं देती है तो इस लड़ाई को वे स्वयं लड़ेंगी। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस परीक्षा को रद्द नहीं किया तो वे इन अभ्यर्थियों संग मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरना देंगी एवँ सचिवालय कूच कर आंदोलन करेंगे।

Loading

error: Content is protected !!