Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

पूरे महाराष्ट्र में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी, जानिए कहाँ-कहाँ लगा लॉकडाउन-नाइट कर्फ्यू.

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार। मुंबई, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं। इससे देश  में एक बार फिर से कोरोना संकट गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र में कल एक दिन में करीब 16 हजार नए कोरोना मामले सामने आए जिससे हालात बिगड़ते नजर आ रहे हैं। इस बीच, महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार ने लॉकडाउन को लेकर आखिरी चेतावनी दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड-19 दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने को कहा है। राज्य सरकार ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि राज्य सरकार को लॉकडाउन जैसे कठोर उपायों को लागू करने के लिए मजबूर नहीं करें। बता दें कि महाराष्ट्र के नागपुर, अकोला और औरंगाबाद समेत कई इलाकों में लॉकडाउन लागू है। अगर कोरोना के मामले ऐसे ही बढ़ते रहे और लापरवाहियां सामने आती रहीं तो उद्धव सरकार महाराष्ट्र के अन्य जगहों पर भी लॉकडाउन का ऐलान कर सकती है।

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इनमें सर्वाधिक मामले  महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र और केरल के साथ ही अब पंजाब, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी मामले बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में तो 16 हजार के करीब नए मामले मिले हैं। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस के 15,602 नये मामले दर्ज किये गए जिससे मामलों की संख्या बढ़कर 22,97,793 पर पहुंच गई जबकि इस महामारी से 88 और मरीजों की मौत से यहां कुल मौत का आंकड़ा 52,811 हो गया है।

महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना वायरस लॉकडाउन लौट आया है। फिलहाल, नागपुर, अकोला और परभनी में लॉकडाउन है। वहीं औरंगाबाद में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। इसके अलावा पुणे में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। अमरावती, नासिक, ठाणे, औरंगाबाद समेत कई जिलों में स्‍कूल बंद हैं। साथ ही इन जिलों में सख्‍त पाबंदियां लगाई गई हैं। मुंबई में मास्‍क नहीं पहनने वालों पर सख्‍ती बढ़ाई गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!