Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी, कई जगहों से आई हिंसा की खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के लिए वोटिंग जारी है। 31 सीटों पर मतदान हो रहे हैं। इस बीच कई जगहों से हिंसा की खबर आ रही है और उलबेरिया में तृणमूल नेता के घर में ईवीएम व वीवीपैट मिलने से हड़कंप मच गया है।  बता दें कि तीसरे चरण में तीन जिलों हावड़ा, हुगली और दक्षिण 24 परगना की 31 सीटों पर कुल 205 प्रत्याशी मैदान में हैं। हावड़ा की सात, हुगली की आठ और दक्षिण 24 परगना जिले की 16 सीटें हैं। इन सभी सीटों को संवेदनशील घोषित कर दिया गया है और धारा 144 लागू है। पिछले विधानसभा चुनाव में इन 31 सीटों में से 30 पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। सिर्फ आमता सीट पर कांग्रेस की जीत हुई थी। तीसरे चरण में कुल 78,52,425 मतदाता 10,871 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। केंद्रीय बलों की 618 कंपनियां तैनात हैं। सबसे ज्यादा 307 कंपनियां दक्षिण 24 परगना जिले में तैनात हैं।

आरामबाग से  टीएमसी उम्मीदवार सुजाता मोंडल ने कहा कि कई स्थानों पर स्थिति ठीक है, लेकिन जहां हम मजबूत हैं वहां ठीक नहीं है। बूथ 45 पर, लोगों ने टीएमसी के लिए मतदान किया, लेकिन वोट भाजपा को जा रहा है। अरंडी-II में, हमारे कार्यकर्ताओं को पीटा गया । केंद्रीय बल भी न्यूट्रल नहीं हैं। वे लोगों को भाजपा को वोट देने के लिए कह रहे हैं।

डायमंड हार्बर से भाजपा प्रत्याशी दीपक हलदार ने आरोप लगाया कि  टीएमसी के गुंडे बूथ संख्या 180, 143 (दगिरा बडुलडंगा) पर लोगों को वोट नहीं डालने दे रहे हैं। मैंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से शिकायत की है। वहीं, दक्षिण 24 परगना जिले से तृणमूल विधायक शौकत मोल्ला ने कहा है कि भाजपा के सभी आरोप झूठे हैं। जब कोई पार्टी कमजोर होती है, तो वह बेबुनियाद बयान देती है। ये लोग गुंडागर्दी करते हैं और पैसे देकर लोगों को बाहर से लाते हैं। वे जो भी कहते हैं वह झूठ है। दक्षिण 24 परगना में मतदाता टीएमसी और ममता बनर्जी के साथ हैं।

हुगली जिले के गोघाट में एक भाजपा समर्थक की मां की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले के संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और दो लोग हिरासत में लिए गए हैं। मृतका के परिजनों ने तृणमूल कांग्रेस पर आरोप लगाया है। वहीं टीएमसी ने इससे इन्कार किया है। वहीं बगनान में तृणमूल के कैंप ऑफिस में तोड़फोड़ की खबर है। भाजपा पर आरोप लगा है। दक्षिण 24 परगना जिले के कैनिंग में भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का मामला सामने आया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!