Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी ने बड़े षडयंत्र की जताई है आशंका

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 अप्रैल 2021, मंगलवार, लखनऊ। बाहुबली मुख्तार अंसारी की पंजाब के रोपड़ से उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में करीब 14 महीने बाद वापसी कराने उत्तर प्रदेश पुलिस का भारी भरकम बल रुपनगर जेल पहुंचा है। इसी बीच मुख्तार अंसारी के बड़े भाई गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने बड़े षडयंत्र की आशंका जताई है। अफजाल अंसारी ने कहा है कि उनको कानून-व्यवस्था पर तो पूरा भरोसा है, लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत में खोट है।

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि उन्हेंं कानून पर तो पूरा यकीन है, लेकिन उत्तर सरकार की नियत में खोट नजर आ रहा है। इसके कारण हमारा पूरा परिवार मुख्तार अंसारी को लेकर बेहद चिंतित है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने नेता लगातार इस बाबत गैर-जिम्मेदाराना बयान दे कर माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ ही भाजपा के कई विधायकों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी लोग तथा सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया प्रभारीगण भी लगातार जिस तरह से विधायक मुख्तार अंसारी के बारे में बयानों दे रहे हैं, उससे वह चिंतित है।

उन्होंने कहा कि मुख्तार को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की नीयत भले ही बेहद खराब है, लेकिन उन्हेंं देश की न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। उनको यकीन है कि मुख्तार अंसारी को एक दिन इंसाफ मिलेगा। अफजाल अंसारी ने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के करीबी बाहुबली ब्रजेश सिंह के खिलाफ मुख्तार अंसारी काफी मुखर हैं, इसी कारण ब्रजेश सिंह को बचाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार मेरे भाई के खिलाफ बड़ा षडयंत्र कर रही है।

गाजीपुर से बहुजन समाज पार्टी के सांसद अफजाल अंसारी ने मुख्तार अंसारी को उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में रखे जाने के दौरान ही षड्यंत्र रचे जाने की आशंका जताई है। हमारा परिवार मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर मीडिया रपट तथा भाजपा नेताओं के बयान के कारण आशंकित है। उन्होंने कहा कि मुख्तार अंसारी को पंजाब से लाकर उत्तर प्रदेश की जेल में रखे जाने पर उसके साथ कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है। अफजाल अंसारी ने कहा कि जब राज्य सरकार ही सुरक्षा पर संकट उत्पन्न कर रही है तो हमारे पास न्यायपालिका की शरण में जाने के सिवाय कोई अन्य विकल्प नहीं बचता। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट को मीडिया रपट व भाजपा नेताओं के बयानबाजी को देखते हुए मुख्तार अंसारी के सुरक्षा मसले का स्वयं संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हेंं देश की स्वतंत्र न्यायपालिका पर गर्व है, देश में अभी न्याय जिंदा है। अफजाल ने मुख्तार अंसारी पर मुस्लिम देशों से फंडिंग के आरोप को लेकर जांच की चुनौती दी है। भाजपा की केंद्र व राज्य में सरकार है, इसकी जांच किसी भी एजेंसी से कराई जा सकती है।

अफजाल अंसारी ने कहा कि मुख्तार को लाइये। मुकदमा चलाइये, इससे किसको इनकार है। कोरोना के कारण तमाम कोर्ट में विचाराधीन बंदी को फिजिकली पेशी से रोक है। सभी की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी हो रही है। तो क्या मुख्तार अंसारी की पेशी नहीं हो सकती है। अफजाल अंसारी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने मुख्तार को यूपी भेजने का आदेश दिया है। उसे किस तरह से यूपी लाया जाएगा, इस पर तो कुछ नहीं कहा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!