Breaking News :
>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पवाणी गाँव पहुँचकर अग्निकांड प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, साझा किया उनका दुःख-दर्द>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संविधान दिवस पर समाजसेवी एवं शिक्षाविद ललित जोशी को किया सम्मानित>>मुख्य सचिव ने की सौंग और जमरानी बांध परियोजना की प्रगति की समीक्षा>>कालसी में बड़ा सड़क हादसा: गहरी खाई में गिरी बोलेरो, दो लोगों की मौत, पांच घायल>>नागा चैतन्य की ‘वृषकर्मा’ का ट्रेलर रिलीज, दिखी रहस्य और रोमांच से भरी पौराणिक दुनिया>>भीकमपुर में नदी में डूबे तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी>>एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026- भारत-ए और श्रीलंका-ए के बीच सेमीफाइनल मुकाबल आज>>देहरादून में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, राजपुर रोड क्षेत्र में 6 प्रतिष्ठान सील>>मेधावी अल्पसंख्यक बालिकाओं को मिलेगी 25 हजार तक की प्रोत्साहन राशि>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में धर्म परिवर्तन नियमावली से हटेगा पुजारी शब्द

देहरादून: उत्तराखंड धर्म परिवर्तन नियमावली में हुई चूक को सरकार अब सुधारेगी। नियमावली में जबरन धर्म परिवर्तन कराने के मामले में लिप्त संस्था, व्यक्ति के साथ ही पुजारी का भी जिक्र किया गया है।

नियमावली में धर्म परिवर्तन के मामले में पुजारी शब्द के इस्तेमाल को सही नहीं माना जा रहा है। लिहाजा इस शब्द को हटाया जाएगा। विधायी एवं संसदीय कार्य, वित्त, आबकारी व पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि नियमावली में ऐसे किसी भी त्रुटि को सरकार सुधारेगी। राज्य सरकार धर्म स्वतंत्रता एक्ट बना चुकी है।

बीते रोज मंत्रिमंडल ने एक्ट के तहत धर्म स्वतंत्रता नियमावली को मंजूरी दी। इस नियमावली में इस्तेमाल किए गए पुजारी शब्द को अब सरकार ही खुद सही नहीं मान रही है। दरअसल नियमावली में यह उल्लेख किया गया है कि धर्म परिवर्तन कराने वाली संस्था, व्यक्ति, पुजारी को दंडित किया जाएगा।

नियमावली में मामले में संबंधित संस्था और व्यक्ति के साथ पुजारी शब्द का उल्लेख किया गया है। इसके स्थान पर अन्य शब्द का प्रयोग किया जाएगा। संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने इस संबंध में सरकार का पक्ष स्पष्ट करते हुए कहा कि यह धर्म परिवर्तन नियमावली किसी धर्म विशेष से जुड़ा मसला नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी धर्म के व्यक्ति का जबरन, लाभ देकर या दबाव में धर्म परिवर्तन कराया जाता है तो यह दंडनीय है। उन्होंने कहा कि जहां तक नियमावली में पुजारी शब्द के इस्तेमाल की बात है तो इसका परीक्षण कराया जाएगा। अगर इस तरह की त्रुटि हुई है तो उसे सुधारा जाएगा। यह प्रावधान धर्मातरण के मामले में हर धर्म के व्यक्ति पर लागू होगा, किसी धर्म विशेष से इसका आशय नहीं है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *