Breaking News :
>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत>>SIR पर सीईओ ने जिलाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक>>पौड़ी में जनता दर्शन में पहुंचीं 28 शिकायतें, आयुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>विदेशों में रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप राज्य के युवाओं को दिया जाए कौशल एवं भाषा प्रशिक्षण- मुख्यमंत्री>>‘विजिट माय स्टेट’ के तहत ‘जेन-जी’ बनेंगे कल्चरल एम्बेसडर, उत्तर प्रदेश पर्यटन की अनूठी पहल>>भाई ने बताई बहन की तकलीफ तो मुख्यमंत्री ने तुरंत लोहिया अस्पताल में कराया भर्ती>>मुख्यमंत्री ने पाती लिखकर प्रदेशवासियों को दीं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं>>मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन से बढ़ी परेशानी, मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण>>कौशाम्बी में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, 5 लोगों की मौत, कई घायल>>ऋषिकेश में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, महिला आयोग अध्यक्ष ने लिया स्वतः संज्ञान>>‘टॉक्सिक’ की बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार हुई धीमी, पांचवें दिन भी कलेक्शन में आई गिरावट>>दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं>>एकलव्य विद्यालयों के छात्रों ने किया राष्ट्रपति भवन का भ्रमण, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की मुलाकात>>शौर्य स्थल पर मेजर सोमनाथ शर्मा की प्रतिमा लगाने की मांग, पूर्व सैनिकों ने मंत्री गणेश जोशी को सौंपा ज्ञापन
मनोरंजन

बाहुबली के निर्देशक एसएस राजमौली उत्तराखंड में करेंगे शूटिंग, लोकेशन की तलाश शुरू

देहरादून: उत्तराखंड में शूटिंग की संभावनाएं अब जोर पकड़ने लगी हैं। एक के बाद एक बड़े बैनर की फिल्में यहां शूट की जा रही हैं। राज्य में शूटिंग के क्षेत्र में फिल्म जगत का एक बड़ा नाम और जुड़ने जा रहा है। देश और विदेश में नाम कमाने वाली ब्लॉकब्लस्टर फिल्म बाहुबली फिल्म के निर्देशक एसएस राजमौली अब दून में लोकेशन ढूंढने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि करीब चार सौ करोड़ बजट की इस फिल्म से राज्य में शूटिंग के नए आयाम स्थापित होंगे।

निर्देशक राजमौली अपने बेटे कार्तिक मौली के साथ हैदराबाद से दून के एक प्रतिष्ठित होटल में पहुंचे। जहां उन्होंने फिल्म शूटिंग को लेकर सीएम के पर्सनल सेक्रेटरी केके मदन, क्रिएटिव प्रोड्यूसर सुमित अदलखा, शिवम अग्रवाल से वार्ता की।

वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के खूबसूरत पहाड़ी क्षेत्रों में वह अपनी अगली तेलुगू फिल्म की शूटिंग करना चाहते हैं। यहां की प्रकृति और वातावरण के बारे में उन्होंने काफी सुना है। आज से उन्होंने द बज मेकर्स कंपनी के लाइन प्रोड्यूसर गौरव गौतम और पर्व बाली के साथ दून समेत मसूरी, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली और अन्य जिलों में लोकेशंस तलाशने का काम भी शुरू कर दिया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी इस सिलसिले में उन्हें पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्हें वार्ता के लिए सीएम आवास पर आने का न्योता भी दिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!