Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास>>क्रॉप कटिंग प्रयोग में ग्रामीणों के साथ खेत में उतरीं जिलाधिकारी>>सीएम धामी बोले- उत्तराखंड की जनता चाहती है स्थायित्व और विकास>>खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मान देना सरकार की प्राथमिकता- रेखा आर्या>>कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास>>TMC नाम-चिह्न विवाद पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, चुनाव आयोग से मांगी अंतिम फैसले की समयसीमा>>ट्रंप के फैसले को कोर्ट का झटका, सीएनएन समेत तीनों मीडिया संस्थानों की व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल>>CJP ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की, 48 घंटे में कदम नहीं उठाने पर आंदोलन की चेतावनी>>पर्वतारोहियों का साहस, अनुशासन और टीम भावना युवाओं के लिए प्रेरणादायी- मुख्यमंत्री>>टिहरी झील को ग्लोबल डेस्टिनेषन के रूप में विकसित करने को लेकर मुख्य सचिव ने ली बैठक>>NEET UG फर्जी दस्तावेज मामले में एक और गिरफ्तारी, एमबीबीएस दाखिले के नाम पर 5.58 लाख रुपये बरामद>>दिशा सालियान केस में पिता सतीश आज CBI को सौंपेंगे अहम सबूत, आरोपितों से जल्द पूछताछ की मांग>>हर बार खाना खाने के बाद क्यों फूल जाता है पेट? जानिए गैस बनने की असली वजह>>कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग और M3M फाउंडेशन के बीच हुआ एमओयू>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
उत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में भूस्खलन से तबाही, गंगोत्री हाईवे पर फंसे डीएम व 700 कांवड़ यात्री

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी से 55 किलोमीटर दूर डबराणी के निकट गंगोत्री हाईवे पर जबरदस्त भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया। इस कारण धराली से लौट रहे जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान समेत करीब 700 कांवड़ यात्री फंस गए। सीमा सड़क संगठन के जवान मलबा हटाने में जुटे हैं।

इससे पहले बुधवार रात उत्तरकाशी से 80 किलोमीटर दूर धराली कस्बे में खीर गंगा ने कहर बरपाया। धराली में 20 से ज्यादा होटल, दुकानों और घरों में मलबा घुसा गया। सड़क किनारे खड़े वाहन भी मलबे में दब गए। संचार सुविधा न होने के कारण प्रशासन को घटना का पता सुबह चला।

सुबह आठ बजे टीम मौके पर पहुंची और फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकाल उत्तरकाशी पहुंचाया। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी को धराली में ही कैंप करने को कहा गया है।

बीआरओ, एसडीआरएफ की टीम ने मार्ग खोलने के लिए काफी प्रयास किए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि पहाड़ी से लगातार मलबा आ रहा है। इस कारण हाईवे को सुचारु करने के कार्य में कठिनाई हो रही है।

जिलाधिकारी व अन्य अधिकारी भूस्खलन जोन डबराणी से वापस 15 किलोमीटर दूर सुक्की गांव चले गए हैं। जबकि कुछ  कांवडियें सुक्की लौट गए हैं तथा कुछ अपने वाहनों में ही रुके हैं।

सुहग तक दुपहिया वाहनों के लिए बीआरओ ने रास्ता तैयार किया। इसके बाद करीब बाइक सवार चार सौ कांवडियें निकल सके हैं। वहीं, मौके पर अभी भी 60 से अधिक बड़े वाहन और 300 से अधिक कांवडियें व यात्री फंसे हुए हैं।

मलबा आने से सड़क बंद, चीन सीमा तक आवाजही ठप

जोशीमठ मलारी मार्ग पर मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इससे सेना के वाहन भी चीन सीमा तक आवाजाही नहीं कर पा रहे हैं। सीमा सड़क संगठन के कमांडर एसएस मक्कड़ के अनुसार मार्ग को देर रात तक सुचारु कर दिया जाएगा।

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में ग्रामीण क्षेत्र अब भी जिला मुख्यालयों से कटे हुए हैं। प्रदेश में मलबा आने से 113 सड़कों पर आवाजाही नहीं हो पा रही है।

शनिवार से भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार से बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान देहरादून, टिहरी, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, चम्पावत और नैनीताल में भारी बारिश के आसार हैं। विभाग ने सलाह दी है कि यह स्थिति सोमवार तक बनी रह सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!