Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कुंभ में आने वालों को अब कोविड-19 के आरटीपीसीआर जाँच रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 मार्च 2021, रविवार, देहरादून। प्रदेश सरकार ने कुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं को खासी राहत दी है। सरकार ने कहा है कि कुंभ में आने वालों को अब कोविड के आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट लाना जरूरी नहीं है। इतना जरूर है कि सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह अनुपालन करना होगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि कुंभ स्नान में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के सुखद संदेश लेकर जाएं, यह हम सबका दायित्व है।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में कुंभ की व्यवस्थाओं को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक 12 साल बाद में होने वाले कुंभ मेले के प्रति देश-विदेश की आस्था जुड़ी है। कुंभ के प्रति श्रद्धालुओं में सकारात्मक संदेश जाए, इसके लिए भी प्रयास किए जाएं। कुंभ मेले में कोविड नियमों के अनुपालन के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालु इसमें शामिल हों, यही सबका उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को लाने और ले जाने के लिए अतिरिक्त बसें भी लगाई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत के साथ ही इनमें पड़ी सामग्री को तुरंत हटाया जाए। कुंभ क्षेत्र में सफाई पर विशेष ध्यान रखा जाए, इसके लिए पर्याप्त संख्या में कार्मिकों की तैनाती हो। उन्होंने कुंभ में आने वाले शंकराचार्यो एवं अखाड़ों को भूमि उपलब्ध कराने के साथ ही उन क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं के लिए आवश्यक अतिरिक्त अधिकारियों की तैनाती की जाए। कुंभ में यदि अतिरिक्त व्यवस्था करनी हो तो उसका प्रस्ताव दो दिन के भीतर शासन को उपलब्ध करा दिया जाए। आने वाले शाही स्नानों में पहले से भी बेहतर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि कुंभ मेले की व्यवस्था के लिए 661 करोड़ की लागत से 203 कार्य किए जा रहे हैं। इनमें स्थायी प्रकृति के काम पूरे हो चुके हैं, जबकि अस्थायी प्रकृति के निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। मेलाधिकारी दीपक रावत ने कुंभ मेले की व्यवस्थाओं और आइजी मेला संजय गुंज्याल ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रस्तुतीकरण दिया। बैठक में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार, प्रमुख सचिव आनंदबर्धन, सचिव आरके सुधांशु, अमित नेगी, नितेश झा, राधिका झा व दिलीप जावलकर उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!