Breaking News :
>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश पुलिस को मिले 72 डिप्टी एसपी

  • पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 नवम्बर 2021, सोमवार, मुरादाबाद। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान में सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को 72 डिप्टी एसपी मिल गए। इसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं। पासिंग आउट परेड की सलामी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ली। अलीगढ़ की सुकन्या शर्मा सर्वांग सर्वोत्तम रहीं। उन्हें सीएम ने स्वार्ड ऑफ ऑनर दिया।

डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी में डिप्टी एसपी के 86वें बैच की ट्रेनिंग 20 अक्तूबर 2020 को शुरू हुई थी। आउटडोर और इंडोर का कड़ा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद नए अफसर ड्यूटी के लिए तैयार हो चुके हैं। 72 डिप्टी एसपी का ये बैच सोमवार सुबह पासिंग आउट परेड में शामिल हुआ। जिसमें 17 महिला डिप्टी एसपी हैं। मुख्यमंत्री का विमान मूंढापांडे हवाई अड्डे पर उतरा। यहां से वह हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। यहां से कार द्वारा पुलिस अकादमी में पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पास आउट हुए डिप्टी एसपी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ निवासी सुकन्या शर्मा को सर्वांग सर्वोत्तम समेत तीन पुरस्कार दिए। आउट डोर में विवेक जावला और इंडोर में सुकन्या पहले स्थान पर रहे। इस दौरान पुलिस अकादमी के एडीजी जय नरायण सिंह, डीजी ट्रेनिग आरपी सिंह के साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

पासआउट सभी ड‍िप्‍टी एसपी की आंखों में खुशी साफ झलक रही थी, वहीं उनके पर‍िवार के लोगों ने खुशी जताई। कई की आंखों में तो खुशी के आंसू न‍िकल आए। इस पल का पर‍िवार के लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, आज उनकी ये हसरत पूरी हो गई। आयोजन के दौरान पर‍िवार के लोगों ने एक साथ सेल्‍फी भी ली। वहीं दूसरी ओर परेड के दौरान जबदस्‍त उत्‍साह देखने को म‍िला। सीएम की सुरक्षा को लेकर व्‍यापक प्रबंध क‍िए गए थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!