Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंविदेश

अमेरिकी सांसदों ने कहा, ‘तालिबान के साथ चीन अपने संबंधों को बढ़ाना चाहता है’

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, वाशिंगटन। अमेरिकी सांसदों के एक समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा कि अब अफगानिस्तान का वास्तविक शासक तालिबान कहीं पाकिस्तान को अस्थिर न कर दे और उसके परमाणु हथियार न हासिल कर ले। उन्होंने कहा कि बाइडन को कठिन सवालों के जवाब देने होंगे। वह बताएं अफगानिस्तान में क्या हुआ और उनकी आगे की योजना क्या है ?

अमेरिकी सीनेट और प्रतिनिधि सभा के 68 सांसदों ने बुधवार को बाइडन को पत्र लिखकर पूछा कि अगर अफगानिस्तानी सीमाओं पर तालिबान सेना बढ़ा देता है तो क्या क्षेत्रीय सहयोगियों की सेना को समर्थन देने के लिए वह तैयार रहेंगे। साथ ही यह पूछा कि तालिबान परमाणु हथियार संपन्न पाकिस्तान को अस्थिर नहीं करने देने के लिए आपके पास क्या योजना है? क्या आपके पास यह सुनिश्चित करने के लिए कोई योजना है कि तालिबान के शासन में अफगानिस्तान परमाणु संपन्न देश नहीं बनेगा?

पिछले हफ्तों के घटनाक्रमों पर सांसदों ने कहा कि पूरी दुनिया ने स्तब्ध होकर देखा कि तालिबान ने कैसे चुटकियों में अफगानिस्तान पर कब्जा कर लिया है। यह उस गलती का नतीजा है जिसमें अफगानिस्तान को एकदम से सेना विहीन कर दिया गया और मुख्य सैन्य बल के बहुत छोटे से हिस्से को ही अफगानिस्तान में आखिर तक रखा गया। अमेरिकी अफसरों और अफगान सहयोगियों को भी वहां से निकालने में अत्यधिक देरी की गई है। इतना ही नहीं, चीन भी अब तालिबान से संबंध मजबूत करने में जुट गया है।

इन सब गतिरोधों का सामना करते हुए अमेरिकी रणनीति क्या है? सांसदों ने पूछा कि बाइडन सरकार अब अमेरिका को आगे बढ़ाने की क्या योजना बना रही है? उनको यह भी स्पष्ट करना है क्या अमेरिकी सेना से नियंत्रण अपने कब्जे में लेने के बाद अफगान वायुसेना की कमान तालिबान के हाथों में रहेगी? अगर ऐसा है तो उस वायुसेना को कैसे नियंत्रित किया जा सकता है जिसकी कमान अब तालिबान के हाथों में होगी। आप उन अमेरिकी सैन्य हथियारों को कैसे वापस हासिल करेंगे जो तालिबान के हाथ पहले ही लग चुके हैं।

दूसरी ओर, कैपिटल हिल की प्रेस कांफ्रेंस में रिपब्लिकन सांसद मैककार्थी ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका के परंपरागत दोस्तों और सहयोगियों के खिलाफ तालिबान का पक्ष लिया है। बाइडन प्रशासन की तालिबान नीति धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने वैश्विक मंच पर अमेरिका की प्रतिष्ठा की धज्जियां उड़ा दी हैं। ऐसा कोई एक हफ्ते के लिए नहीं हुआ है। बल्कि इससे उबरने में दशकों लगेंगे। अब हमारे सहयोगी हमारी आलोचना कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!