Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

सहारनपुर में देर रात बड़ा हादसा : वॉल्‍वो एसी बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, सहारनपुर। जनपद में तडके बड़ा हादसा हो गया। तल्हेड़ी बुजुर्ग क्षेत्र में बुधवार की देर रात गांव साखन खुर्द के समीप एक वॉल्‍वो एसी बस अनियंत्रित होने के बाद पलट गई। बस तेज गति से दौड़ रही थी। बस चंदौसी से पंजाब जा रही थी।

हादसे में एक महिला और एक किशोरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

बुधवार की रात में करीब दो बजे एक वॉल्‍वो एसी स्‍लीपर बस संख्या यूपी 15 बीटी/8994 चन्दौसी से पंजाब जा रही थी। साखन खुर्द के निकट चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया और बस पास की खाई में पलट गई। बस पलटते ही सवारियों में चीख पुकार व अफरातफरी मच गई।

मौके पर आसपास के लोग आवाज सुनकर दौड़े। बाद में लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को लोगों की मदद से अस्‍पताल पहुंचाया। जबकि दो की मौत होने पर उनके शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया।

इनकी हुई मौत और ये हुए घायल

हादसे में पूजा (25) पत्नी सुरजीत निवासी भूराबास थाना बिलारी मुरादाबाद और सोनम (12) पुत्री चन्द्रपाल निवासी ढक्का रॉड थाना मंझौल मुरादाबाद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

इसके अलावा रोहणी पुत्री चन्द्रपाल, भुवनेश आदि समेत आधा दर्जन सवारी घायल हो गई। पुलिस ने बताया कि बस की रफ्तार तेज होने व अनियंत्रित होने के कारण बस पलट गई।

बस हुआ पूरी तरह क्षतिग्रस्‍त

बस के पलटने से वह पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्‍जे में लेकर क्रेन की मदद से रोडवेज को सही कराया। फिर बस को साइड में करवा दिया। बाद में पुलिस ने बस को थाने ले गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!