Breaking News :
>>प्रेमनगर क्षेत्र में आबकारी विभाग की छापेमारी, 19 पेटी शराब बरामद>>‘जीवन भीमा योजना’ का ट्रेलर रिलीज, डबल रोल में नजर आएंगे अरशद वारसी>>मनोज झा और विमल पुरवाल की माताओं के निधन पर सीएम धामी ने जताया शोक>>मानसून में बढ़ा ‘स्वाइन फ्लू’ का खतरा, IMA ने जारी की एडवाइजरी; बिना सलाह दवा न लेने की अपील>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
ताज़ा खबरेंदेश

तालिबान ने तुर्की से काबुल एयरपोर्ट के संचालन के लिए तकनीकी मदद मुहैया करवाए की अपील की

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, काबुल। तालिबान ने तुर्की से काबुल एयरपोर्ट के लिए तकनीकी मदद मांगी है। तालिबान ने तुर्की से अपील की है कि वो अमेरिका समेत विदेशी सेनाओं की यहां से वापसी के बाद एयरपोर्ट के संचालन के लिए तकनीकी मदद दे। लेकिन तुर्की के अधिकारियों ने रायटर्स से कहा है कि वो खुद अफगानिस्‍तान से अपनी सेनाओं की वापसी 31 अगस्‍त तक कर लेना चाहते हैं।

तालिबान ने इस बारे में फैसला लेने का अधिकार पूरी तरह से तुर्की को दिया है। तालिबान की तरफ से कहा गया है कि हमनें ये फैसला तुर्की सरकार पर छोड़ा है कि वो मुश्किल घड़ी में इस काम के लिए अपनी मदद देगा या नहीं।

आपको बता दें कि बीते दो दशक से तुर्की की सेना नाटो सेना के तहत अफगानिस्‍तान में मौजूद थी। लेकिन क्‍योंकि अब नाटो की सेनाएं धीरे-धीरे वापस जा रही हैं और इसके लिए अमेरिका ने 31 अगस्‍त तक की समय सीमा तय की हुई है, तो तुर्की भी यहां से निकलने का मन बना चुका है। हालांकि जुलाई में तालिबान ने खुद की इस बात की पेशकश की थी वो काबुल एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्‍मेदारी ले सकता है। इस बात की इच्‍छा खुद तुर्की राष्‍ट्रपति रैसेप तैयप इर्दोगन ने जताई थी।

उनका कहना था कि यदि उनसे इस बारे में अपील की जाएगी तो वो ऐसा कर सकते हैं। लेकिन अब जबकि तालिबान अफगानिस्‍तान पर कब्‍जा कर चुका है तो स्थिति काफी बदल चुकी है। अब तुर्की की तरफ से ये भी कहा जा चुका है कि वो कम समय के नोटिस पर भी यहां से अपनी सेना को निकाल सकता है।

तुर्की अधिकारियों के मुताबिक तालिबान ने तुर्की सेना को यहां पर बने रहने को नहीं कहा है बल्कि केवल तकनीकी सहायता देने को कहा है। इन अधिकारियों का कहना है कि जब तक तालिबान की तरफ से इन लोगों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दी जा ती है तब तक ये जोखिम भरा कदम होगा। उनके मुताबिक ये बड़ी ही असमंजस की स्थिति है। इस बारे में तुर्की से बातचीत चल रही है। वहीं तुर्की ने अपने यहां से जाने की तैयारी कर ली है।

अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि तुर्की तालिबान की इस अपील को मानेगा या नहीं।

तुर्की इस बात को लेकर सोच‍ विचार में लगा है कि बिना उसकी सेना की मौजूदगी के काबुल एयरपोर्ट पर तकनीकी सहायता देना कितना सही होगा। तुर्की अधिकारी का ये भी कहना है कि इस बारे में कोई फैसला 31 अगस्‍त तक ले लिया जाएगा।

गौरतलब है कि तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍लाह मुजाहिद ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि वो तुर्की सरकार और वहां की मुस्लिम आबादी के साथ बेहतर संबध चाहते हैं।

उन्‍होंने ये भी साफ कर दिया है कि तालिबान को तुर्की सेना की कोई जरूरत नहीं है। एक बार विदेशी सेनाएं यहां से चली जाएं तो एयरपोर्ट की सुरक्षा हम खुद संभाल लेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!