Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

‘आगरा में मिलावटी शराब से मौत की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण’ : सीएम योगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अगस्त 2121, गुरुवार, लखनऊ। ताजनगरी आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के मामले में सीएम योगी आदित्यनाथ बेहद नाराज हैं। उनका निर्देश है कि इस गंभीर प्रकरण में अफसरों के साथ ही निचले स्तर पर लापरवाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो।

आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के साथ ही आधा दर्जन के गंभीर होने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा में मिलावटी शराब से मौत की यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में अफसरों के साथ ही नीचे के कर्मियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सभी जगह पर अवैध शराब के ठिकानों पर छापा मारा जाए। इसको लेकर सभी अधिकारी तथा कर्मी गंभीर हो जाएं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगरा की घटना में संबंधित स्थानीय अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। प्रदेश में अब से अवैध शराब की निर्माण, क्रय, विक्रय की एक भी घटना घटित न हो, इसके लिए ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही प्रदेश में अवैध शराब के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान तेज किया जाए। इतना ही नहीं हर दोषी के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए।

मिथाइल अल्कोहल की मिलावट

आगरा में मिलावटी शराब के सेवन से दस लोगों की मौत के मामले में आगरा के कमिश्नर अमित गुप्ता ने बताया कि आगरा में संदिग्ध नकली शराब के सेवन से दस लोगों की मौत हो गई।

चार लोगों की एफएसएल रिपोर्ट में उनके शरीर में मिथाइल अल्कोहल की मौजूदगी बताई गई है। इसके साथ ही दो और लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!