Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
विदेश

अमेरिकी रक्षा मंत्री ने आतंकी संगठन अल-काय़दा के 20 साल बाद अफगानिस्तान में वापसी की जताई आशंका

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार। अफगानिस्तान में मौजूदा हालात बेहद खराब हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार आने के बाद से हालात बदले हैं। अमेरिका में 9/11 की 20वीं बरसी से पहले अमेरिका की ओऱ से एक बड़ी आशंका जताई गई है। अमेरिका ने कहा है कि अफगानिस्तान में बदलते हालात के बीच 20 साल बाद आतंकी संगठन अल-काय़दा दोबारा वहां वापसी कर सकता है। अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने गुरुवार को कहा कि अल-कायदा जिसने 20 साल पहले अमेरिका पर हमला करने के लिए अफगानिस्तान को एक मंच के रूप में इस्तेमाल किया था। वहां तालिबान के शासन में आने के बाद अल-कायदा दोबारा वहां वापसी कर सकता है।

फारस की खाड़ी के राज्यों के चार दिवसीय दौरे के समापन पर कुवैत सिटी में संवाददाताओं के एक छोटे समूह से उन्होंने कहा कि अमेरिका अफगानिस्तान में अल-कायदा की वापसी को रोकने के लिए तैयार है जिससे अमेरिका को खतरा होगा। भविष्य में अल-कायदा द्वारा अफगानिस्तान को एक मंच के रूप में उपयोग करने की संभावना का जिक्र करते हुए अमेरिकी रक्षा मंत्री लायड आस्टिन ने आगे कहा कि हम तालिबान को कहना चाहते हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि वे ऐसा नहीं होने देंगे।

आस्टिन ने जोर देकर कहा है कि अमेरिकी सेना फारस की खाड़ी सहित अन्य जगहों पर स्थित निगरानी और हमले वाले विमानों का उपयोग करके अफगानिस्तान से अमेरिका की ओर आने वाले अल-कायदा या किसी अन्य खतरे को रोकने में सक्षम है।

गौरतलब है कि तालिबान ने 1996 से 2001 तक अफगानिस्तान पर शासन के दौरान अल-कायदा को शरण दी थी। अमेरिका पर 11 सितंबर, 2001 के आतंकी हमले के बाद तालिबान की ओर से अल-कायदा के आतंकियों को अमेरिका को सौंपे जाने से इनकार करने के बाद अमेरिका ने तालिबान पर हमला किया और अल-कायदा को उखाड़ फेंका। बीस साल अमेरिकी सैनिकों की अफगानिस्तान से वापसी हुई है। लेकिन अमेरिका ने कहा है कि उसकी नजर अफगानिस्तान में अल-कायदा की गतिविधियों पर लगातार बनी हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!