Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्‍तराखंड में विभिन्‍न विकास कार्यों के लिए 31.54 करोड़ की स्वीकृत प्रदान की

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 सितम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 31.54 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसमें विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मोटर मार्गों, गलियों व सड़कों के डामरीकरण के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा जारी वित्तीय स्वीकृति के तहत विधानसभा क्षेत्र रुड़की के अंतर्गत महावीर एन्क्लेव की आंतरिक सड़कों का सीसी इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा सड़क व नाली निर्माण के कार्यों के लिए 48.22 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के अंतर्गत धरासू कोटी घरेड़ा मोटर मार्ग व डामरीकरण के लिए 1.56 करोड़ रुपये और विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के दो निर्माण कार्यों के लिए 4.73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

चंपावत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत छह निर्माण कार्यों के लिए 4.07 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र सल्ट के दो निर्माण कार्यों के लिए 90.21 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रुद्रप्रयाग के विकासखंड जखोली में मोटर मार्ग के लिए 49.24 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सितारगंज के अंतर्गत ग्राम गडरियाबाग में मोटर मार्ग के निर्माण को 71.91 लाख रुपये व विधानसभा क्षेत्र ज्वालापुर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 1.52 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

उन्होंने विधानसभा क्षेत्र भीमताल के अंतर्गत ग्राम पंचायत झड़गांव मल्ला में मोटर मार्ग के लिए 7.50 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र नैनीताल के 10 कार्यों के लिए 7.02 करोड़, विधानसभा क्षेत्र रानीपुर के तीन विकास कार्यों के लिए 2.56 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है।

विधानसभा क्षेत्र चंपावत के अंतर्गत दो निर्माण कार्यों के लिए 1.72 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र लैंसडौन में मोटर मार्ग के डामरीकरण को 2.03 करोड़ रुपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अंतर्गत ग्वालदाम में मोटर मार्ग के लिए 28.90 लाख रुपये और विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर में मोटर मार्ग के डामरीकरण और सुधारीकरण को 3.34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!