Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

चोरगलिया क्षेत्र में मछली वन के पास लंबे समय से बन रहे टंच वियर के शुरू नहीं किए जाने पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने गहरी नाराजगी व्यक्त की

  • सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए 1 महीने के भीतर हर हाल में टंच वियर को शुरू करने के सख्त निर्देश दिए

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 नवम्बर 2021, शनिवार, हल्द्वानी (सूचना)। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने चोरगलिया क्षेत्र में मछली वन के पास लंबे समय से बन रहे टंच वियर के शुरू नहीं किए जाने पर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सिचाई विभाग के अधिकारियों को सर्किट हाउस काठगोदाम में निर्देश देते हुये एक माह के भीतर टंच वियर शुरू करने को कहा साथ सचिव सिचाई से दूरभाष पर वार्ता भी की।

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि टंच वियर का काम पूरा ना होने के चलते दर्जनों गाँव के लोगों को सिंचाई व्यवस्था से महरूम रहना पड़ रहा है। लिहाजा उन्होंने तत्काल सिंचाई विभाग के अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए 1 महीने के भीतर हर हाल में टंच वियर को शुरू करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

गौलापार क्षेत्रवासियों ने केन्द्रीय मंत्री अजय भटट के सम्मुख आपदा दौरान क्षतिग्रस्त गौलापार सिचाई नहर को चालू करने का अनुरोध किया। अपनी पीढ़ा बताते हुये क्षेत्रवासियों ने कहा कि गौलापार क्षेत्र के लगभग 45 गाँव सिचाई से वंचित हो गये है। काश्तकारो के टमाटर, लहसुन, सब्जियां सूख गई हैं। गेहूँ बुआई का समय आ रहा है इसलिए सिचाई की अति आवश्यकता है। उन्होंने गौलापार नहर को शीघ्र अस्थाई रूप से पानी सुचारू करने की माँग की। जिस पर केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने मौजूद सहायक अभियन्ता सिचाई को अस्थाई रूप से नहर की मरम्मत कर पानी चालू करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने नहर के स्थायी निर्माण का प्रस्ताव एवं आंगणन बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से शासन व आपदा को भेजने के निर्देश भी दिये।

क्षेत्रीय विधायक नवीन दुम्का ने कहा कि क्षतिग्रस्त सिचाई नहर में अस्थायी रूप से पाइप के माध्यम से पानी सुचारू करने को कहा। उन्होंने गंगापुर गाँव में जो नहर बह गई है उसके निमार्ण हेतु शीघ्र जेेसीबी, पोकलैण्ड से कार्य प्रारम्भ करने के सहायक अभियन्ता निर्देश सिचाई विभाग को दिये।

केन्द्रीय मंत्री अजय भटट ने गौला पुल काठगोदाम से आपदा से क्षतिग्रस्त गौलापार सिचाई नहर का निरीक्षण भी किया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सहायक अभियन्ता सिचाई आनन्द सिह नेगी, प्रकाश गजरौला, पूरन रावत, लक्ष्मण खाती, मुकेश बेलवाल सहित क्षेत्रवासी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!