Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदेश

मथुरा का पास बेकाबू बस कार से जाकर टकराई, 5 की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 नवम्बर 2021, शुक्रवार, मथुरा। मौसम में बढ़ती धुंध के साथ ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर रफ्तार का कहर शुक्रवार को मथुरा में देखने को मिला। नौहझील थाना क्षेत्र में यमुना एकसप्रेस-वे पर तेज रफ्तार बस पर चालक ने नियंत्रण खो दिया। बस के रेलिंग तोड़कर दूसरी सड़क पर गई और कार को तेज टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार चार लोगों के साथ बस के चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि छ: घायलों में तीन बेहद गंभीर हैं।

मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। 71 माइल स्टोन पर बेकाबू बस डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरे साइड पर कार से टकराकर पलट गई। कार सवार चार और बस चालक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बस चालक को नींद की झपकी के कारण हादसा हुआ है। इंडीवर कार गाजियाबाद जिले में पजीकृत है। गाजियाबाद से आ रही इंडीवर कार में शिव सागर यादव (26), उनका छोटा भाई निक्की (22), मां प्रेमलता (45), चचेरा भाई गौरव यादव(24) के साथ गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी उनके दोस्त आर्यन (22) सवार थे। इनमें से शिव सागर, प्रेमलता, आर्यन और गौरव की मौत हो गई जबकि निक्की घायल हैं। शिवसागर के पिता वेद प्रकाश गाजियाबाद में पुलिस में तैनात हैं। सभी लोग गोवर्धन पूजा के लिए अपने गांव (कानपुर देहात जिला के कस्बा झींका क्षेत्र के गांव वैभलपुर) जा रहे थे। इस हादसे में बस चालक पंजाब के पठानकोट निवासी बलवंत सिंह की भी मौत हो गई है। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया कि यह प्राइवेट बस थी और बस में कोई सवारी नहीं थी।

खाली बस शुक्रवार की सुबह नोएडा से आगरा की तरफ जा रही थी। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 71 के समीप बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी में पहुंच गई। इसी दौरान आगरा से नोएडा की तरफ जा रही कार की बस से टक्कर हो गई। मथुरा के एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि खाली बस आगरा से नोएडा जा रही थी। चालक को झपकी आने से बेकाबू हुई बस नोएडा से आगरा की साइड पर पहुंचकर कार से टकराकर पलट गई। कार में सवार चार लोगों की मौत हुई है। कार सवार गाजियाबाद से आ रहे थे।

बस चालक की पहचान बलवंत सिंह निवासी पठानकोट (पंजाब) के रूप में हुई है। कार सवार लोगों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक साइड पर जाम लग गया। इस हादसे में बस चालक और कार में चार लोगों की मौत मौके पर ही गई। हादसे की जानकारी मिलते ही थाना नौहझील पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उस कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद पांचों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!