Breaking News :
>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश>>एम्स ऋषिकेश चोरी कांड का खुलासा, आंध्र प्रदेश का शातिर चोर गिरफ्तार, 50 लाख के गहने बरामद>>देहरादून में आईएफएस 2024 बैच का दीक्षांत समारोह, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिए सफलता के मंत्र>>डायबिटीज का बढ़ता खतरा: मिठाई ही नहीं, ये आदतें भी बना सकती हैं मरीज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उमा भारती ने कहा, “राजनीति बहुत हुई, यह अब जीवन का मकसद नहीं, अब बस मां गंगा की सेवा करने की इच्छा”

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार, बुलंदशहर। पूर्व सीएम व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा, राजनीति बहुत हुई, यह अब जीवन का मकसद नहीं है, अब बस मां गंगा की सेवा करने की इच्छा है। जीवन का उद्देश्य राजनीति तक सीमित रहना नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन भर मेरा प्रयास होगा कि गंगा की पवित्रता के लिए संघर्ष करूं।

केन्द्रीय मंत्री रहते हुए गंगा के लिए जो योजनाएं बनायी गयी थी, उन्हें पूरा कराऊं। पूर्व सीएम उमा भारती बुधवार को गंगा कलश यात्रा के साथ अनूपशहर के भृगु आश्रम पहुंची थी। इस दौरान उपस्थित लोगों के समक्ष उन्होंने अपना संक्षिप्त संबोधन दिया। कहा, छोटी काशी व भृगु आश्रम भगवान की देन है।

भृगु ऋषि के पैर भगवान विष्णु के हृदय में रहते हैं। यह धरती मां गंगा के तट पर बसी हुई है। यह भूमि अत्यंत पवित्र है। इस भूमि से मुझे अत्यधिक लगाव है। इसी कारण राजनीति से दूर रहकर मैं यहां बार-बार आती हूं। जीवन का उद्देश्य अब मां गंगा की सेवा करना ही है। मंत्री पद होने के दौरान गंगा के लिए जो योजनाएं बनाई थी, उनको पूर्ण करना ही अब उद्देश्य है। उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया, कि वह गंगा पुत्र हैं। गंगा की सेवा के प्रति संकल्पित रहें। गंगा की स्वच्छता, निर्मलता, अविरलता को लेकर दूसरों को भी जागृत करें। उन्होंने कहा भृगु आश्रम में देश के जाने माने संतों के आगमन ने यहां की पवित्रता को बढ़ाया है।

उन्होंने गंगा को पवित्र करने के अभियान में प्रभावी भूमिका व योगदान की अपील की। इस दौरान विधायक संजय शर्मा, विधायक अनीता लोधी राजपूत, लोनी विधायक नंदकिशोर, भाजपा नेता डीके शर्मा, साध्वी समर्पिता, सुदेश कुमार ब्रह्मचारी, ब्लाक प्रमुख अतुल कुमार सिंह, डॉक्टर सुधीर अग्रवाल, नरोत्तम दास गोयल, माधुवेंद्र शर्मा, दिनेश शिवा, मुनेश शर्मा, तुषार गुप्ता, विनीत बंसल आदि अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऋषिकेश से प्रारंभ हुई गंगा कलश यात्रा

गंगा कलश यात्रा ऋषिकेश से प्रारंभ हुई है। यात्रा का समापन 14 जनवरी को मकर सक्रांति के दिन गंगासागर पहुंचने पर होगा। गंगा कलश यात्रा का उद्देश्य गंगा किनारे बसे गांव के लोगों को गंगा की स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। भृगु आश्रम पहुंचने पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने सुंदरकांड का पाठ किया। धार्मिक भजनों का भी पाठ हुआ। उमा भारती ने विधायक संजय शर्मा, अनीता लोधी राजपूत, डीके शर्मा, नंदकिशोर का कई बार नाम लेकर विशेष सहयोगी बताया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!