Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 28 अक्तूबर से शुरू होगा दीपावली मेला, मुख्यमंत्री योगी करेंगे उद्घाटन

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार, लखनऊ। करीब दो वर्ष तक कोरोना वायरस संक्रमण में काफी प्रभावित रहे रेहड़ी तथा पटरी दुकानदारों की गाड़ी पटरी पर लाने के प्रयास में लगी उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अब उनको बड़ा प्लेटफार्म दे रही है। वोकल फॉर लोकल के तहत सरकार प्रदेश के ही जिले में आठ दिवसीय प्रदेश स्तरीय दीपावली मेला का आयोजन कर रही है। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शुभारंभ करेंगे।

उत्तर प्रदेश में दीपावली मेला आज से यानी 28 अक्टूबर से प्रारंभ होकर दीपावली की पूर्व संध्या यानी चार नवंबर तक चलेगा। लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ सांय करीब सात बजे झूलेलाल पार्क में लगने वाले मेले का शुभारंभ करेंगे। प्रदेश के हर जिले में दीपावली मेले का आयोजन कर प्रदेश सरकार ने सभी रेहड़ी व पटरी दुकानदारों को रोजगार देने की योजना बनाई है।

भारतीय जनता पार्टी की सरकार वोकल फॉर लोकल के अपने अभियान को चरितार्थ कर जनता के सामने मिसाल देने के प्रयास में लगी है। भाजपा केन्द्र की नरेन्द्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के उन फैसलों को भी सामने लाना चाहती है, जिनसे रेहड़ी पटरी दुकानदारों को लाभ हुआ है।

उत्तर प्रदेश में नगर विकास विभाग 17 नगर निगम और 200 पालिका परिषद में 217 दीपावाली मेला लगे हैं। लखनऊ में इस दीपावली मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे, जबकि दूसरी जगह पर सांसद तथा जिले के प्रभारी मंत्री भी दिवाली मेले में शामिल होंगे। इन मेलों में जो भी रेहड़ी पटरी विक्रेता अपना सामान चार नवंबर तक बेचना चाहते हैं, उनको जगह प्रदान की गई है। इन मेलों का आकर्षण बढ़ाने के लिए मेला स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि मेले में अच्छी संख्या में लोग जुटें। इसके लिए न सिर्फ सरकार का नगर विकास विभाग बल्कि भाजपा ने भी जोरदार तैयारी की है। इसी वर्ष पार्टी ने अपना रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ बनाया है। इसके कार्यकर्ता भी मेलों में मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता वहां विक्रेताओं को पीएम स्वनिधि योजना का लाभ बताएंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश रेहड़ी पटरी व्यवसाय प्रकोष्ठ के संयोजक अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि इस वर्ग के लिए देश में अभी तक जो भी काम हुआ है वह प्रधानमंत्री मोदी ने किया है। उनकी योजनाओं से इस वर्ग का जीवन स्तर बेहतर हुआ है। भाजपा का उद्देश्य ही स्ट्रीट वेंडर्स के हितों की रक्षा है। उत्तर प्रदेश के नगर क्षेत्रों में पटरी व्यवसायियों की संख्या करीब 50 लाख है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!