Breaking News :
>>एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी का सख्त संदेश, अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर नहीं मिलेगी कोई राहत>>एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, हरभजवाला से बाईपास तक अवैध निर्माण सील>>मासिक स्टाफ बैठक में जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली से लेकर फार्मर रजिस्ट्री तक दिए कड़े निर्देश>>ऋषिकेश में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, रिश्वत लेता जेई रंगे हाथ गिरफ्तार>>नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, पांच की मौत>>चाय के साथ सिगरेट पीना पड़ सकता है भारी, जान लीजिये इसके नुकसान>>द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले>>बंगाल के सभी मदरसों में ‘वंदे मातरम’ गाना अनिवार्य, राज्य सरकार का बड़ा फैसला>>मुख्यमंत्री धामी ने पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की पुण्यतिथि पर किया उन्हें याद>>‘करुप्पु’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, 6 दिन में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>भीषण गर्मी से तप रहा दून, तापमान हुआ 40 के पार>>पैनेसिया हॉस्पिटल अग्निकांड- स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने जाना मरीजों एवं घायल पुलिसकर्मियों का हाल>>उत्तराखंड में हीट वेव से निपटने को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-कोहली की हुई वापसी>>हीट वेव से निपटने को DEOC 24×7 अलर्ट मोड पर, चिकित्सा एवं रेखीय विभागों को व्यापक दिशा-निर्देश जारी>>‘कॉकटेल 2’ का नया सॉन्ग ‘माशूका’ हुआ रिलीज, शाहिद-कृति के डांस मूव्स ने जीता दिल>>11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन में फंसा हेलीकॉप्टर, महिला पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा>>देहरादून के पैनेसिया हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, एक बुजुर्ग महिला की मौत>>उत्तराखंड में भीषण गर्मी का कहर, दून में 40 डिग्री के करीब पहुँचा तापमान>>पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उपराष्ट्रपति ने जताया शोक, आवास पर पहुँच कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
क्राइमताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

आर्यन खान को 2 दिन में नहीं मिली जमानत तो जेल में मनेगी दिवाली

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 अक्टूबर 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। बालीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान की दिवाली पर इस बार ग्रहण लग सकता है। इसकी वजह है उनका बेटा आर्यन। दरअसल, आर्यन ड्रग्‍स मामले में पिछले करीब बीस दिनों से मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। निचली अदालत से उसकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद शाह रुख को अपने बेटे को छुड़वाने के लिए अब हाईकोर्ट से आसरा है। बीते दो दिनों से आर्यन की बेल पर बहस चल रही है, जो अब तक खत्‍म नहीं हुई है। आज भी इस मामले में सुनवाई होनी है। यदि आज भी आर्यन को बेल नहीं मिली तो फिर शुक्रवार को उसकी बेल एप्‍लीकेशन पर फिर से सुनवाई होगी। लेकिन यदि शुक्रवार को भी ये बेल नहीं मिली तो फिर आर्यन के जेल से बाहर आने का इंतजर शाह रुख के लिए और लंबा हो जाएगा। इसकी वजह से इन दोनों की दीवाली की खुशियों पर ग्रहण लग सकता है।

ऐसा इसलिए है क्‍योंकि शनिवार और रविवार यानी 30 और 31 अक्‍टूबर को कोर्ट बंद रहेंगे और 1 नवंबर से हाईकोर्ट में दिवाली की छुटिटयां शुरू हो रही हैं। 12 नवंबर (शुक्रवार) तक हाईकोर्ट में रुटीन मामलों की सुनवाई नहीं हो सकेगी। इस दौरान केवल कुछ जरूरी मामले ही सुने जाएंगे। इसके बाद में फिर शनिवार और रविवार की छुट्टी होगी। ऐसे में आर्यन की जमानत पर सुनवाई 15 नवंबर या फिर इसके बाद हो सकेगी। इस बीच यदि आर्यन की जमानत याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया तो फिर शाहरुख को उसकी जमानत के लिए शीर्ष कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा।

 

बता दें कि बालीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख ने आर्यन की जमानत के लिए महंगे और नामी तेज-तर्रार वकीलों की फौज को उतारा हुआ है। हालांकि, इसके बावजूद भी अब तक वो अपने बेटे को जेल से बाहर निकलवा पाने में नाकाम रहे हैं।

वहीं इस मामले में ही विशेष अदालत से दो आरोपियों मनीष राजगरिया और अविन साहू को पहले ही जमानत मिल चुकी है। मनीष राजगरिया को 2.4 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने उसको 50 हजार रुपए के मुचलके के बाद जमानत दी है जबकि अविन साहू के ऊपर दो बार प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन करने का आरोप लगा है। इस पूरे मामले में कुल 20 आरोपी बनाए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!