Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

दून, श्रीनगर एवं हल्द्वानी मेडिकल कालेजों में बनकर तैयार हो गए हैं ट्रामा सेंटर, ‘ट्रामा रथ’ को किया रवाना

 आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अक्टूबर 2021, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के दून मेडिकल कालेज, श्रीनगर मेडिकल कालेज व हल्द्वानी मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर बनकर तैयार हो गए हैं, जो जल्द शुरू हो जाएंगे। इन ट्रामा सेंटर में 24 घंटे आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। जिसमें न्यूरो, आर्थो एवं एनेस्थिसिया के चिकित्सक एवं अन्य मेडिकल स्टाफ उपलब्ध रहेगा। स्वास्थ्य मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में विश्व ट्रामा सप्ताह की शुरुआत करते यह बात कही।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि विश्व ट्रामा सप्ताह के अवसर पर प्रदेशभर में ट्रामा से बचाव को जन सामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से ‘ट्रामा रथ’ को रवाना किया गया है, जो आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। इस रथ के साथ 12 सदस्यीय टीम है। जिसका एम्स के चिकित्सक डॉ० मधुर उनियाल नेतृत्व कर रहे हैं। यह टीम जन सामान्य को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समाज को हेलमेट पहनने, शराब का सेवन न करने आदि संदेश देगी। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि ट्रामा सप्ताह दून मेडिकल कालेज एवं एम्स ऋषिकेश के संयुक्त तत्वावधान में संचालित किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने चौरा चाकीसैंण निवासी शाखा देवी और चौथाण कांडई निवासी एक वर्षीय दीपक की कुशलक्षेम भी पूछी। दोनों दून अस्पताल के आइसीयू में भर्ती हैं।

इस अवसर पर अपर सचिव स्वास्थ्य सी रविशंकर, दून मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ० आशुतोष सयाना, चिकित्सा अधीक्षक डॉ० केसी पंत, उप निदेशक डॉ० एम.के. पंत, डॉ० अनिल जोशी, डॉ० मधुर उनियाल, महेंद्र भंडारी, अशोक उनियाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!