Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित>>बारिश से चारधाम यात्रा प्रभावित, भूस्खलन से यमुनोत्री-गंगोत्री हाईवे कई जगह बंद>>अब जनता बनाएगी एमडीडीए की नई पहचान, मैस्कॉट डिज़ाइन पर मिलेगा ₹50 हजार का इनाम>>कांवड़ यात्रा के दौरान ईंधन एवं रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश>>करोड़ों की जमीन हड़पने की साजिश का आरोपी सहारनपुर से गिरफ्तार, दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई>>डीएम डॉ. आशीष चौहान ने किया स्थलीय निरीक्षण, समयबद्ध व गुणवत्ता से कार्य पूरे करने के दिए निर्देश>>सीआईएमएस कॉलेज में गूँजा नशा मुक्त भारत का संकल्प, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का प्रण>>देहरादून को मिलेगी नई पहचान, राष्ट्रपति उद्यान का निर्माण अंतिम चरण में>>अब सीधे अफसरों के सामने रखिए अपनी बात, एमडीडीए में हर महीने दो बार लगेगा ‘समाधान दिवस’>>राजस्व वसूली में ढिलाई पर बरतेगी सख्ती, डीएम ने दी कड़ी चेतावनी>>डीएवी (पीजी) कॉलेज में 100 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज का लोकार्पण
उत्तराखण्ड

भगवानपुर में कुल्हाड़ी से काटकर परिवार के तीन लोगों की हत्या

भगवानपुर, हरिद्वार : भगवानपुर के लवा गांव में एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। यह हत्या घर में ही रहने वाले एक युवक प्रताप ने की है। हमले में परिवार की तीन लड़कियां भी घायल हो गईं। हत्या के बाद युवक ने जहर खा लिया। रुड़की अस्पताल से देहरादून ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया।

करीब 55 वर्षीय हत्या का आरोपी प्रताप इस परिवार के साथ 10  वर्ष से रह रहा था। पुलिस के हाथ उसका लिखा सुसाइड नोट भी मिला। पुलिस मामले की अभी जांच कर रही है। मृतकों में राज सिंह (50) वर्ष पुत्र कालूराम, प्रदीप कुमार (17 वर्ष) पुत्र राज सिंह, बबली (47 वर्ष) पत्नी राज सिंह है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। डीआजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, एसपी देहात मणिकांत मिश्र भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

साथ ही मौके पर एहतियात के तौर पर पीएसी तथा थाने की भारी फोर्स लगाई गई है। हत्या की वजह अभी पता नही चल पाई है। हमले में राजसिंह के साले की लड़की शिवानी, राजसिंह की बेटी लक्ष्मी और आरती भी घायल हैं। आरती का हाथ कट गया। राज सिंह के बड़ी बेटी मांगी ने एक कमरे का दरवाजा बंद कर खुद की जान बचाई। मांगी की 30 अप्रैल को शादी थी। तीनों घायलों को दून अस्पताल रेफर किया गया है।

परिवार में प्रभुत्व जमाना चाहता था प्रताप 

परिवार के तीन लोगों की हत्या करने वाले प्रताप ठाकुर ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमे उसने बताया है कि वह परिवार पर अपना प्रभुत्व जमाना चाह रहा था। लेकिन परिवार ने उसे कुछ दिन पहले अलग कर दिया था। इस बात को लेकर उसने पूरे परिवार की हत्या करने की बात कही थी। सुसाइड नोट कब्जे में लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!