Breaking News :
>>लंबित वादों की अब होगी स्मार्ट मॉनिटरिंग, डीएम ने सॉफ्टवेयर सिस्टम विकसित करने के दिए निर्देश>>इमरान हाशमी की ‘गनमास्टर जी9’ का ‘अफसाना बनाया आपने’ सॉन्ग हुआ रिलीज>>यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत>>निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी>>‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ>>रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी>>स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल>>प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम>>देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती>>कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई>>उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन>>नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी>>पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम>>जिला पर्यटन विकास समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये परिसंपत्तियों की नियमित समीक्षा के निर्देश>>तकनीकी खराबी के बाद लंदन से दिल्ली आ रही इंडिगो की फ्लाइट वापस हीथ्रो एयरपोर्ट पर सुरक्षित लौटी>>त्यूणी में टोंस नदी से 46 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद>>15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होंगी उत्तराखंड की सड़कें, जिलों में तेज हुआ मरम्मत अभियान>>हरिद्वार में प्रथम पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम् का किया शुभारंभ, CM धामी बोले- ज्ञान के साथ संस्कार जरूरी>>25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें अधिकारी : मुख्य विकास अधिकारी>>‘प्रेम कीटाणु’ का ट्रेलर रिलीज, प्यार और गलतफहमी के बीच उलझी वीर पहाड़िया-अपराशक्ति खुराना की कहानी
उत्तराखण्ड

खुफिया एजेंसियों की तीन देशों के पर्यटकों के सीमांत जिलों में प्रवेश पर प्रतिबंध की सिफारिश

उत्तरकाशी: देश के सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खुफिया एजेंसियां भी और अधिक सक्रिय हो गई हैं। एजेंसियों की बैठक में भारत के सीमांत जिलों में गतिरोध वाले तीन देशों के पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध की सिफारिश की गई।

चीन के साथ सीमा को लेकर विवाद और पाकिस्तान के साथ तनाव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सक्रिय हैं। उत्तरकाशी के मातली में हुई खुफिया एजेंसियों की बैठक में सीमांत क्षेत्र की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।

गोपनीय सूत्रों के अनुसार बैठक में खुफिया एजेंसियों की इस बात को लेकर सहमति बनी कि सामरिक दृष्टि से सीमावर्ती जिलों में तीन देशों के  विदेशी पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय को पत्र भेजा जाएगा।

बैठक भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के मातली कैंप में आयोजित की गई। इसमें उत्तरकाशी स्थानीय अभिसूचना इकाई के निरीक्षक, स्पेशल ब्रांच, रॉ, आइबी तथा आइटीबीपी के अधिकारी शामिल रहे।

बैठक में भारत चीन सीमा से जुड़े हुए जनपद उत्तरकाशी को लेकर चर्चा हुई। चर्चा में इस बात पर भी सहमति बनी कि जिन देशों के बीच भारत का गतिरोध चला आ रहा है तथा जिन देशों से राष्ट्र सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो सकता है।

वहां के पर्यटकों को सीमा से अंतर्राष्ट्रीय सीमा से जुड़े उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली व पिथोरागढ़ में आने की अनुमति न दी जाए। इसके लिए खुफिया एजेंसियां अपने स्तर से भारत सरकार के गृह मंत्रालय व विदेश मंत्रालय को पत्र लिखेंगे। इससे जिले की गोपनीयता भंग की आशंका नहीं रहेगी और देश की सुरक्षा के साथ कोई खिलवाड़ नहीं हो सकेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!