Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
मनोरंजन

कैलाश खेर के बाबा केदार सीरियल से हरीश रावत आउट

देहरादून: सूफी गायक कैलाश खेर की कंपनी कैलाशा द्वारा केदारनाथ पर बनाए गए सीरियल से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर फिल्माए गए सभी दृश्य हटाए जाएंगे। वहीं, सीरियल के कॉपीराइट को लेकर भी कैलाशा इंटरटेंनमेंट और प्रदेश सरकार के बीच स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इस कारण न केवल सीरियल के प्रसारण को लेकर अनिश्चय की स्थिति बनी हुई है, बल्कि कंपनी का तकरीबन दो करोड़ का भुगतान भी अटका हुआ है।

प्रदेश में वर्ष 2013 में आई भयावह प्राकृतिक आपदा पर सूफी गायक कैलाश खेर की कंपनी कैलाशा ने बाबा केदार नाम से एक धारावाहिक बनाया था। इस धारावाहिक में अमिताभ बच्चन के साथ ही तमाम मशहूर कलाकार प्रस्तुतकर्ता की भूमिका में हैं।

इस सीरियल के 12 एपिसोड बन कर तैयार हैं। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा इस सीरियल का भुगतान आपदा मद से किए जाने के कारण खासा हंगामा हुआ था। इस सीरियल की लागत नौ करोड़ से अधिक है। इसका अधिकांश भुगतान हो चुका है और अब दो करोड़ का भुगतान होना बाकी है।

प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद जब भुगतान का मामला सामने आया तब शेष भुगतान सूचना विभाग के जरिये कराने का निर्णय लिया गया। इस बीच इस सीरियल के कॉपीराइट को लेकर भी विवाद हो गया। प्रदेश सरकार का यह कहना था कि सीरियल बनाने का सारा खर्च प्रदेश सरकार ने दिया है, इसलिए कॉपीराइट का अधिकार भी प्रदेश सरकार के पास होना चाहिए।

वहीं कैलाशा इंटरटेनमेंट कंपनी इसके कॉपीराइट पर अपना अधिकार जता रही है। इसी के चलते यह भुगतान फंसा हुआ है। इसके अलावा सरकार ने कंपनी को सीरियल में कुछ परिवर्तन करने को भी कहा है। इसके मुतबिक सीरियल में जितने भी दृश्य तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत व तत्कालीन प्रदेश सरकार के मंत्रियों पर फिल्माए गए थे वे भी इससे बाहर किए जा रहे हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि इस सीरियल में कुछ दृश्यों को हटाया जाएगा। जहां तक भुगतान का मामला है तो कॉपीराइट को लेकर कुछ विवाद है। इसके बाद इस पर निर्णय होगा। वहीं, सचिव आपदा प्रबंधन अमित नेगी का कहना है कि कंपनी को साठ फीसद से अधिक भुगतान किया जा चुका है। शेष राशि अब सूचना विभाग के जरिये दी जानी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!