Breaking News :
>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक>>त्योहारों में मिठाइयों का ज्यादा सेवन सेहत पर पड़ सकता है भारी, लिवर और दिल की बीमारियों का बढ़ सकता है खतरा>>मुख्यमंत्री ने कुम्भ मेला-2027 के दृष्टिगत हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी>>मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत के बड़े भाई को दी श्रद्धांजलि>>आगामी वीवीआईपी कार्यक्रम के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान>>रिलीज से पहले ही ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ के पार>>उत्तरकाशी में बड़ा सड़क हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, पांच की मौत>>रानीपोखरी में 8 से 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, प्राधिकरण की बड़ी कार्रवाई>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
उत्तराखण्ड

सीडीएस जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के हेलीकाप्टर दुर्घटना में निधन पर ऋषिकेश में भी शोक का माहौल

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकाप्टर दुर्घटना में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों के निधन पर ऋषिकेश में भी शोक का माहौल है। विभिन्न संगठनों ने जनरल बिपिन रावत सहित इस दुर्घटना में जान गवाने वाले सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

ऋषिकेश के बीस बीघा स्थित केदारेश्वर मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित सभी नागरिकों ने दो मिनट का मौन रखकर सीडीएस जनरल बिपिन रावत एवं सभी दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की

विधानसभा अध्यक्ष ने जनरल बिपिन रावत के निधन को देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया। कहा कि उत्तराखंड को अपने इस सपूत पर हमेशा गर्व रहेगा। देश की सुरक्षा में उन्होंने महान योगदान दिया है। उन्होंने कहा, देश की सीमाओं की सुरक्षा एवं देश की रक्षा के लिए उनके द्वारा लिए गए साहसिक निर्णयों एवं सैन्य बलों के मनोबल को सदैव ऊंचा बनाये रखने के लिए उनके द्वारा दिए गए योगदान को देश सदैव याद रखेगा। उन्होंने भारतीय सेना में परिवर्तन के एक ऐतिहासिक दौर का नेतृत्व किया। अग्रवाल ने ईश्वर से शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इस अवसर पर जीडी उनियाल, जगदीश भंडारी, केपी जोशी, गुरविंदर सिंह, मोहन चमोली, अनिल चमोली, प्रमिला त्रिवेदी, हेमलता चौहान, प्रेमलाल जुगरान, महेंद्र सिंह रावत, रविंद्र सिंह राणा, वरिष्ठ नेता कुलदीप पयाल, प्रमोद चमोली, राजेंद्र सिंह रावत, कस्तूरी देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

भाजपा वीरभद्र मंडल ने आइडीपीएल काली मंदिर पर भारत के गौरव और उत्तराखंड के सपूत सीडीएस विपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर महामंत्री और मीरा नगर के पार्षद सुंदरी कंडवाल, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, प्रशांत चमोली, रमेश चंद शर्मा, राहुल कुकरेती, महावीर चमोली, निर्मला उनियाल रजनी बिष्ट आरती दुबे, चमन कौशल, कमल, विजय जुगलान, ओम प्रकाश चौहान, अविनाश, मंत्री निर्मला उनियाल, रजनी बिष्ट माया गले दीपक सुशील शर्मा, सदानंद यादव, विवेक चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। भाजपा ऋषिकेश मंडल कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में जान कमाने वाले जनरल बिपिन रावत अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, कुसुम कंडवाल, राकेश चंद्र, शिव कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड जन विकास मंच ने देहरादून तिराहा पर जनरल बिपिन रावत उनकी पत्नी तथा अन्य सैन्य अधिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड जन विकास मंच का बिजली तथा पानी के मूल्य वृद्धि के खिलाफ गुरुवार से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन प्रस्तावित था। जिसे तीन दिन के लिए स्थगित कर दिया गया। इस दौरान मंच के संयोजक आशुतोष शर्मा, विनोद शर्मा, लेखराज भंडारी, राजू गुप्ता, राजेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!